Jind : जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिमांशु, साक्षी ओवरआल विजेता

On: December 9, 2025 3:35 PM
Follow Us:
Jind Himanshu, Sakshi overall winners in district level table tennis championship

Jind news : टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कृष्ण सुदामा चैरिटेबल फाउंडेशन के फाउंडर जयभगवान यादव तथा इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना के मुख्य अध्यापक ऋषभ सारंग व भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र पाल ने किया।

टेबल टेनिस संघ के जिला अध्यक्ष संजय पहल ने आए हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों का स्वागत किया। आयोजक गौरव आशरी ने बताया कि लड़कों की 11 वर्ष आयु वर्ग में परीक्षित ने पहला तथा गर्व ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 13 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशु शंकर ने पहला हिमांशु ने दूसरा तथा अश्विनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 वर्ष आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले में अक्षित ने पहला, शेखर ने दूसरा तथा नमन तथा आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Jind news : ये खिलाड़ी भी रहे विजेता 

17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले में हिमांशु ने पहला, नमन ने दूसरा तथा अनुज व यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशु ने पहला, नमन ने दूसरा, वंश तथा आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के मुकाबले में चैतन्य आशरी ने पहला, समर ने दूसरा तथा ऋषि व वीरेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के मुकाबले में 15 वर्ष आयु वर्ग में निशा ने पहला तथा जानवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में साक्षी ने पहला दीपांशु ने दूसरा तथा खुशी व कीर्ति ने संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त किया।

19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में भी साक्षी ने पहला, खुशी ने दूसरा, स्वाति तथा रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की प्रतियोगिता में कुसुम ने पहला स्थान प्राप्त किया। समाजसेवी संजय पहल ने खिलाड़ियों के लिए भविष्य में हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खेल अकादमी के प्रशिक्षक जयभगवान, राजेश कुमार, अशोक कुमार, धनराज भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment