Jind News : गर्मी बढ़ी तो 55 लाख यूनिट के पार पहुंची बिजली खपत

On: March 11, 2026 2:22 PM
Follow Us:
Jind News As the heat increased

Jind News : सामान्य से ज्यादा तापमान का असर फसलों के साथ- साथ बिजली की खपत भी पड़ रहा है। लगातार बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। एक मार्च को जिले में बिजली की खपत 51.40 लाख यूनिट थी। वहीं नौ मार्च को बिजली की खपत 55.93 लाख यूनिट रही। फरवरी में जहां हल्की ठंड थी। वहीं मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान में बढ़ोतरी होने से घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। पिछले साल से तुलना करें, तो मार्च के पहले सप्ताह में इस बार ज्यादा बिजली की खपत रही है। पिछले साल एक मार्च को जिले में बिजली की खपत 34.75 लाख यूनिट थी। जबकि इस बार एक मार्च को बिजली खपत 51.40 लाख यूनिट पहुंच गई।

बिजली खपत की तुलना

  • दिन      साल 2025      साल 2026
  • 1 मार्च   34.75 लाख -51.40 लाख
  • 2 मार्च  37.34 लाख -53.18 लाख
  • 3 मार्च   37.88 लाख -52.67 लाख
  • 4 मार्च  40.91 लाख -53.63 लाख
  • 5 मार्च  37.69 लाख -50.88 लाख
  • 6 मार्च  39.06 लाख -52.72 लाख
  • 7 मार्च 47.96 लाख -56.66 लाख
  • 8 मार्च 52.40 लाख -56.22 लाख
  • 9 मार्च 55.26 लाख -55.93 लाख

-नोट ये आंकड़ा प्रतिदिन की बिजली खपत का यूनिट में है।

इस बार गर्मी जल्दी आने से बिजली खपत पर असर तो पड़ा है। हालांकि अभी घरों में केवल पंखे ही चल रहे हैं। एसी चालू नहीं हुए हैं। शहर में नए तार व नए पोल लगाने का काम चल रहा है। जिससे गर्मी के सीजन में दिक्कत नहीं आएगी। फिलहाल सुचारू रूप से बिजली सप्लाई दी जा रही है।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways : करनाल डिपो की बस जींद से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए बनी सहारा

एमएल सुखीजा, बिजली निगम एसई

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment