Job fair : जींद में 6 फरवरी को रोजगार मेला, JCB कंपनी लेगी इंटरव्यू

On: February 5, 2026 6:09 AM
Follow Us:
Jind Job Fair

Jind Job fair : हरियाणा के जींद में जिला मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छह फरवरी को प्रतिष्ठित कंपनी जेसीबी इंडिया लिमिटेड द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार सुबह नौ बजे से संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

संस्थान प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले (Job fair) में विभिन्न ट्रेडों से आइटीआइ पास वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो अप्रेंटिसशिप या नौकरी करने के इच्छुक हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, तकनीकी ज्ञान व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की नीति के अनुसार अप्रेंटिसशिप अथवा जाब के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

राजकीय आइटीआइ के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि आइटीआइ छात्रों को सीधे उद्योग जगत से जोड़ने के लिए इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। राेजगार मेले (Job fair) में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व फोटो कापी, आधार कार्ड, बायोडाटा व पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

ये भी पढ़ें  Suraj Rohila : सूरज रोहिल्ला को किया शान ए जुलाना से किया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment