India Hydrogen Train : जींद से भंभेवा के बीच हुआ देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल, जानिए यहां पूरी जानकारी

On: January 31, 2026 9:49 AM
Follow Us:
India Hydrogen Train: The country's first hydrogen train was trialed between Jind and Bhambheva, know the full details here.

India Hydrogen Train : हरियाणा के जींद जिले से भंभेवा के बीच पहली बार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया गया है। बता दें कि, ये ट्रेन जल्द ही फरवरी के लास्ट में संचालन के रुप में तैयार हो जाएगी। बता दें कि, ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ पूरे परीक्षण की निगरानी की। इस दौरान आस-पास क्षेत्रों से रेलवे विभाग के अधिकारियों ने हाईड्रोजन ट्रेन को सुरक्षा पहरे में रखा गया है।

ट्रैक से दूर रहने से लोगों को अपील की (India Hydrogen Train)

पाठकों को बता दें कि, ट्रेन पहले ट्रायल में जींद से चल कर जींद सिटी, पांडु पिंडरा आदि स्टेशन से होते हुए सोनीपत रेलवे लाइन पर गांव भंभेवा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। इस ऐतिहासिक ट्रायल के लिए हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन में विशेष रूप से बाहर से मंगवाई गई हाइड्रोजन गैस रिफिल की गई है, जोकि प्रदूषण-रहित ट्रेन है।

India Hydrogen Train: The country's first hydrogen train was trialed between Jind and Bhambheva, know the full details here.
India Hydrogen Train: The country’s first hydrogen train was trialed between Jind and Bhambheva, know the full details here.

 

ट्रेन की खासियत जानें (India Hydrogen Train)

अहम बात यह है कि, यह ट्रेन डीजल या बिजली से नहीं बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी, जिसमें सिर्फ पानी और भाप का उत्सर्जन होता है। ऐसे में इससे प्रदूषण नहीं होगा। वहीं रेलवे प्रशासन ने ट्रायल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों से दूर रहने की हिमायत की गई और किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि से बचने की अपील की।

ये भी पढ़ें  Haryana Smart Village street : हरियाणा के 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां, मिलेगी ये आधुनिक सुविधाएं
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment