Jind : हरियाणा के इस शहर में होगा टेलेंट का महासंग्राम, विजेताओं पर होगी रुपयों की बौछार

On: December 2, 2025 6:48 PM
Follow Us:
Jind Haryana Talent Mahasangram, winners get cash prizes

Jind Narwana Talent Mahasangram : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर में टेलेंट का महासंग्राम होने जा रहा है। सागर आर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में विजेताओं पर पुरुस्कारों और रुपयों की बौछार होगी। टेलेंट के इस महासंग्राम का आयोजन 7 दिसंबर को नरवाना के LIC रोड पर स्थित जाट सेवा सदन परिसर में होगा।

इसे लेकर जानकारी देते हुए एकेडमी के अध्यक्ष सागर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस शो में दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहला ग्रुप 7 से 18 आयु वर्ग और दूसरा ग्रुप 18 से 60 आयु वर्ग का बनाया गया है। इसमें 18 से 60 वर्ग के ग्रुप में प्रथम विजेता को 11 हजार रुपए की नकद राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान किया (Talent Mahasangram in Narwana) जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता को 5100 रुपए नकद और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेता को 3100 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Jind Narwana Talent Mahasangram : 5100 से लेकर 3100 रुपए तक ईनाम 

इसके अलावा 7 से 18 आयु वर्ग ग्रुप में भी पहला स्थान लेने वाले विजेता को 5100 रुपए नकद, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपए नकद औऱ तीसरा स्थान पर लेने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपए नकद देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सागर ने बताया कि टैलेंट का महासंग्राम कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अकादमी द्वारा स्मृति चिन्ह (Talent Mahasangram in Jind) दिया जायेगा। सभी प्रतिभागियों की शो शुरू होने से पूर्व एंट्री दर्ज की जाएगी।

Jind Haryana Talent Mahasangram, winners get cash prizes
Jind Haryana Talent Mahasangram, winners get cash prizes

 

कार्यक्रम में लखनऊ से सुनील वर्मा, सिरसा से मिस इंडिया औऱ मिस एशिया रह चुकी कंचन कटारिया, मुख्यातिथि के रूप में दिलबाग संडील व रुद्र कौशिक शामिल होंगे। सभी गायक अपना कराओके सॉन्ग तैयार रखें। उल्लेखनीय है कि सागर शर्मा एक बॉलीवुड कलाकार (Sagar Sharma Bollywood Actor) हैं जोकि कई टीवी सीरियल और फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  Dushyant Chautala : मुख्यमंत्री पंजाब के गेड़े मारने में व्यस्त : दुष्यंत चौटाला

सागर शर्मा अब प्रतिभावान गायकों और कलाकारों को एक मंच प्रदान करके उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं ताकि कलाकारों को एक पहचान मिल सके। इस मौके पर सागर के साथ सचिन शर्मा और महबूब खान सहित अन्य टीम सदस्य साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment