Safe Smartphone Tricks : आजकल स्मार्टफोन हमारी दैनिक जीवन का अहम पार्ट बन गया है। हम इससे पोस्ट, रील डालनी हो या फिर ऑनलाइन माध्यम से वस्तुओं को खरीदना, यहां तक जॉब के रुप में जुड़ चुके हैं। किंतु गलत तरीके से यूज करने से फोन जल्दी खराब हो जाता है। फोनफिक्स कंपनी ने 5 ऐसी सामान्य मिस्टेक बताई हैं जो फोन को डिमेज कर देती हैं। यदि आप भी ये मिस्टेक करते हैं तो आज से ही इन्हें छोड़ दें।
गलत साइड से ऐप डाउनलोड न करें (Safe Smartphone Tricks)
फोनफिक्सकी रिपोर्ट (Ref.) के अनुसार, कई युवक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में ऐप न मिलने पर दूसरी वेबसाइट या थर्ड-पार्टी स्टोर से ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, किंतु ये स्मार्टफोन के लिए बेहद डेंजर है। इन एपलीकेसन में वायरस और स्पाईवेयर हो सकते हैं जो आपका पासवर्ड, बैंक डिटेल और निजी फोटो संबधिंत आपका डाटा चुरा सकते हैं। हैकर आपके कैमरा और माइक तक पहुंच बना सकते हैं, जोकि आपके फोन की स्पीड धीमा बना सकता है। इसलिए आप केवल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें,क्योंकि यहां पर वेरिफिकेशन के आधार मान्यता मिल चुके ऐप उपलब्ध होते है।
गर्म फोन को लेकर अलर्ट रहना चाहिए (Safe Smartphone Tricks)
जब आपका स्मार्टफोन बेवजह या फिर किसी बढ़ते तापमान के कारण बहुत गर्म हो जाता है, तो आप सतर्क रहे। ऐसे में आप उसे चार्ज पर लगा देते हैं तो बैटरी को सदा के लिए नुकसान पहुंचाता है। चार्ज करते समय फोन का कवर जरूर उतार दें ताकि फोन की हीट वेव बाहर निकल सके। ध्यान रखें, फोन को कभी धूप में या गर्म स्थान पर चार्ज न करें। चार्ज करने की जगह का तापमान नॉर्मल होना चाहिए और आसपास गीलापन न होने दे। जहां फोन चार्ज लगा रहे हो तो, वहां पर कम से कम तापमान 32 डिग्री से कम होना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी लंबी चलती है, सुरक्षित के साथ सुनिश्चित भी रहती है।

स्मार्टफोन को सदा अपडेट रखें (Safe Smartphone Tricks)
यदि आपके स्मार्ट फोन में जब अपडेट का संदेश मिलता है तो बहुत से लोग उसे इग्नोर के रुप में कैंसल कर देते हैं, ऐसा करना अनुचित है। अपडेट में नई सुरक्षा और बग फिक्स आते हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन को मेनडेन बनाने में सहायक है। यदि आप अपडेट नहीं करते तो स्मार्टफोन में वायरस आने का डेंजर बढ़ जाता है। फोन धीमा चलने लगता है और कभी-कभी हैंग भी हो जाता है। जैसे ही अपडेट आए, अच्छे वाई-फाई से उसे डाउनलोड करके लगा लें।
पब्लिक वाई-फाई का यूज करने से बचें (Safe Smartphone Tricks)
कुछ लोगों की आदत होती है कि कॉफी शॉप, मॉल या रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई देखकर तुरंत से कनेक्ट कर लेते हैं। जबकि ये आपके निजी जीवन और स्मार्टफोन के लिए ये बेहद डेंजर है। अधिकत्तर पब्लिक वाई-फाई सुरक्षित नहीं होते। हैकर आसानी से आपका पासवर्ड, बैंक डिटेल चुरा सकते हैं। फोन में वायरस भी डाल सकते हैं, यदि बहुत आवश्यक हो तो केवल पासवर्ड वाले और सुरक्षित वाई-फाई से जुड़ें। बैंकिंग या निजी काम भी पब्लिक वाई-फाई पर न करें, क्योंकि इससे आपको भारी जोखिम उठाना पड़ता है।
फोन में गलत चार्जर लगाने से बचें (Safe Smartphone Tricks)
कई लोगों का मानना है कि कोई भी चार्जर चल जाएगा। किंतु ऐसा नहीं है, सस्ते और नकली चार्जर से बैटरी जल्दी खराब होती है और चार्जिंग पोर्ट भी खराब हो सकता है। सदा अच्छी कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर उपयोग करें। यदि ओरिजिनल चार्जर खराब हो गया है तो विश्वसनीय ब्रांड का चार्जर लें, नहीं तो सही वोल्टेज और एम्पियर वाला चार्जर ही लगाएं।














