Vande Bharat Food : वंदे भारत ट्रेनों में खिलाया जा रहा क्षेत्रीय देशी खाना, यात्रियों को मिल रहा है सफर का आनंद

On: December 20, 2025 1:04 PM
Follow Us:
Vande Bharat Food: Regional food is being served in Vande Bharat trains, passengers are enjoying the journey.

Vande Bharat Food : भारतीय रेलवे देशभर के यात्रियों के लिए खाने के रुप में एक विशेष सेवा आरंभ की है। दरअसल् वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की सेवा के साथ यात्रियों को सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। रेलवे विभाग प्रामाणिक स्थानीय स्वाद प्रदान करके उनके अनुभव को और बेहतर बनाने में कामयाब रहा है। रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस पहल से भारत की विविध पाक विरासत का स्वाद सीधे यात्रियों तक पहुंचता है, जिससे वे अपनी ट्रेन की सीटों पर आराम से बैठकर क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इससे यात्रियों अपने देशी खाना का अनुभव हो रहा है।

इन ट्रेनों में परोसा जा रहा है ये खाना (Vande Bharat Food)

पाठकों को बता दें कि, गुजराती स्वाद के रूप में 20901 एमएमसीटी-जीएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस में मेथी थेपला और 26902 एसबीआईबी-वीआरएल वंदे भारत एक्सप्रेस में मसाला लौकी परोसी जा रही है। वहीं 20101/20102 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री महाराष्ट्र के कंदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोन्डकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश के आंध्र कोडी कुरा का स्वाद का आनंद ले सकते हैं। ओडिशा की आलू फुलकोपी 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में जैसे खानों की सुविधा उपलब्ध है।

Vande Bharat Food: Regional food is being served in Vande Bharat trains, passengers are enjoying the journey.
Vande Bharat Food: Regional food is being served in Vande Bharat trains, passengers are enjoying the journey.

ट्रेनों में केरल पराठा, चंपारण पनीर तक परोसा जा रहा है (Vande Bharat Food)

भारतीय रेलवे विभाग के अनुसार, ROU-HWH वंदे भारत एक्सप्रेस और 22895 HWH-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर आलू पोटोल भाजा परोसा जा रहा है। चंपारण पनीर जैसे बिहार के विशिष्ट व्यंजन 22349 पीएनबीई-आरएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस पर परोसे जा रहे हैं, जबकि चंपारण चिकन 22348 पीएनबीई-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपलब्ध है। वहीं सफेद चावल, पचक्का चेरुपयार मेझुक्कू पेराती, कडाला करी, केरल पराठा, सादा दही और अप्पम के साथ पलाडा पायसम सहित केरल का पारंपरिक व्यंजन 20633/34 कासरगोड-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस और 20631/32 मैंगलोर-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस पर ये सुविधा उपलब्ध है, जबकि पश्चिम बंगाल का कोशा पनीर 20872 पर परोसा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Meerut- MuzaffarNagar Expressway : प्रदेश में बनेगा 6 लेन रोड, दो जिलों के बीच मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, हरिद्वार जाना होगा अब ओर आसान

कश्मीर की केसर फिरनी और जम्मू का कड़क चना मसाला (Vande Bharat Food)

  • रेलवे विभाग के द्वारा पश्चिम बंगाल का मुर्गीर झोल ट्रेन संख्या 22302 एनजेपी-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा जा रहा है।
  • वहीं अंबल कद्दू और जम्मू का कड़क चना मसाला सहित डोगरी व्यंजन ट्रेन संख्या 26401-02 और 26403-04 में यह सुविधा उपलब्ध हैं।
  • जबकि टमाटर चमन और केसर फिरनी जैसी कश्मीरी विशेष व्यंजन ट्रेन संख्या 26401/02 और 26403/04 एसवीडीके-सिना वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जा रहे हैं।
  • वहीं महाराष्ट्र का मसाला उपमा ट्रेन संख्या 22229 सीएसएमटी-एमएओ वंदे भारत एक्सप्रेस में ये सुविधा उपलब्ध है।
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment