Vaishno Devi Darshan : वैष्णो देवी पर जाने वाले यात्रीगण के लिए एक बेहद अच्छी खबर हैं, बता दें कि भारतीय रेलवे आपके लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। जिससे आप अपनी श्रद्धालु यात्रा को और भी मजेदार बना सकते हैं। आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बेहत्तर टूर पैकेज निकाले हैं। इस पैकेज की शुरुआती कीमत मात्र रु9,645 प्रति व्यक्ति रखी गई है। मगर ये ऑफर भी आपको तब मिलेगा, जब आप तीन लोग टूर पर जा रहे हैं। जैसाकि इसमें ट्रेन टिकट, होटल में ठहरने की व्यवस्था और खाना सब कुछ शामिल है। इस यात्रा में आप तीन दिन और दो रातों की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
क्या है पैकेज का नाम जानिए यहां (Vaishno Devi Darshan)
पाठकों को बता दें कि, आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को ‘Mata Vaishnodevi Ex Delhi (WEEK-END) (NDR01)’ के नाम से आरंभ किया है। यह एक ट्रेन टूर पैकेज है, जिसकी यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। इस पैकेज में यात्रियों को 2 रात और 3 दिन तक वैष्णो देवी के दर्शन और करीब के क्षेत्रों घूमने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा की आखिरी बुकिंग की तारीख 31 दिसंबर रखी गई है। यह पैकेज श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और किफायती साबित होगा।

कितना लगेगा बुकिंग चार्ज (Vaishno Devi Darshan)
- इस पैकेज में आप सभी यात्रियों को 3AC या 2AC कोच में यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
यदि खर्च की बात करें, तो कंफर्ट क्लास (3AC) में ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति किराया 9,645 रूपये अनिवार्य है। - जबकि डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 11,235रु प्रति व्यक्ति अनिवार्य है। वहीं, सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 15,045रु तय किया गया है।
5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 8,695रु और बिना बेड 7,170रु शुल्क रखा गया है। - यह पैकेज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का मजा लेने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

पूरी यात्रा कैसी होगी और क्या सुविधाएं मिलेगी ? (Vaishno Devi Darshan)
- पहला दिन: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:40 बजे ट्रेन नंबर 12425 (राजधानी एक्सप्रेस – 3AC/2AC) द्वारा यात्रा आरंभ होगी। पूरी रात ट्रेन में यात्रा रहेगी।
दूसरा दिन: सुबह 5:00 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद नॉन-एसी वाहन से कटरा के लिए प्रस्थान होगा। रास्ते में सरस्वती धाम पर रुककर यात्रा पर्ची ली जाएगी। - होटल में चेक-इन के बाद नाश्ता किया जाएगा और फिर बाणगंगा तक छोड़ा जाएगा। माता वैष्णो देवी के दरबार के दर्शन के बाद देर शाम होटल में जाकर डिनर और आराम किया जाएगा।
तीसरा दिन: नाश्ते के बाद सुबह के समय आप आराम कर सकते हैं। फिर दोपहर 12 बजे होटल से चेक-आउट कर लंच के बाद दोपहर 2:00 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए निकल जाएंगे। - रास्ते में कंड कंदोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बागे बहू गार्डन की सैर कराई जाएगी। शाम 6:30 बजे जम्मू स्टेशन पहुंचकर रात 9:25 बजे जम्मू राजधानी (ट्रेन नंबर 12426) से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
चौथा दिन: सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।
ऐसे करे बुकिंग (Vaishno Devi Darshan)
यात्रीगण इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आईआरसीटीसी ऑफिस के तहत भी बुकिंग कर सकते हैं। इस तरह आप माँ वैष्णोदेवी के भी दर्शन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सफर का आनंद ले सकते हैं।














