Sonipat Transit Hub : हरियाणा के इस जिले में बनेगा देश का शानदार ट्रांजिट हब, मिलेगी यात्रियों को ये बेहत्तर सुविधाएं

On: December 7, 2025 4:10 PM
Follow Us:
Sonipat Transit Hub: This district of Haryana will be the country's most luxurious transit hub, providing passengers with these excellent facilities.

Sonipat Transit Hub : हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसा गतिशील परिवहन केंद्र बनने जा रहा है, जो न केवल शहर और करीब के क्षेत्रों के लिए सफर को सरल एवं सुगम बनाएगा, बल्कि दिल्ली-एन.सी.आर. करीब के प्रदेशों से जुड़ने की सुविधा देगा। दरअसल इससे बस अड्डा, मैट्रो तथा रैपिड ट्रेन की सुविधा एक ही परिधि में मिल सकेंगी।

जाट जोशी गांव में शुरु हुए विकास कार्य (Sonipat Transit Hub)

हालांकि बस अड्डे के लिए प्रस्तावित स्थान सोनीपत के जाट जोशी गांव है, जहां आधुनिक बस अड्डा और वर्कशॉप समेत अन्य सुविधाएं विकसित किए जाने के लिए धरातल पर वर्क स्टार्ट हो चुका है। यहां से 300 मीटर की दूसरी पर ही सैक्टर-7 मोड़ पर आर.आर.टी. एस. यानी रैपिड ट्रेन का स्टेशन प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त भविष्य में चरण-5 के तहत मैट्रो का विस्तारीकरण किया जाएगा, जिसका स्टेशन रैपिड ट्रेन के साथ ही होगा।

जाट जोशी गांव की इतनी एकड़ जमीन पर बनेगा बस स्टैंड

(Sonipat Transit Hub)

शहर के पुराने, भीड़-भाड़ वाले बस आई को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए जाट जोशी गांव में 9.43 एकड़ भूमि पर नया आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिसे लेकर पैमाइश व निशानदेही का काम स्टार्ट हो चुका है। यह बस अड्डा सिर्फ बसों का केंद्रा नहीं होगा बल्कि साथ में वर्कशॉप, पार्किंग, रैन बसेरा, वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं भी होंगी ताकि बस संचालन सुचारू और सुरक्षित के साथ हो सके। दूसरी और शहर व करीब के क्षेत्रों के लिए मैट्रो सेवा का विस्तार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से एन.सी.आर. में कनैक्टीविटों पर खास कार्य किया जा रहा है, जिसके जरिए सोनीपत की सार्वजनिक परिवहन सुविधा और रेल-मैट्रो कनैक्टिविटी पर जोर रहा है।

ये भी पढ़ें  PM Farmer Scheme 22th kisht : नये साल में सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जाने मुख्य कारण यहां
Sonipat Transit Hub: This district of Haryana will be the country's most luxurious transit hub, providing passengers with these excellent facilities.
Sonipat Transit Hub: This district of Haryana will be the country’s most luxurious transit hub, providing passengers with these excellent facilities.

कितने यात्रियों को सेवा का मिलेगा फायदा

(Sonipat Transit Hub)

पाठकों को बता दें कि, दिल्ली मैट्रो बैलो लाइन को अब नाथूपुर कुंडली होते हुए अगले चरण में सैक्टर-7 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस मैट्रो विस्तार परियोजना में करीब 26.5 किमी की दूरी तय होगी, 21 नए स्टेशन बनेंगे और अनुमान है कि रोजाना लगभग 50,000 यात्रियों को इस सेवा का फायदा मिलेगा। यदि मैट्रो योजनाएं पूरी होती हैं तो एक ही परिधि में बस, मैट्रो रैपिड रेल यानी मल्टी- मॉडल सुविधा मिल सकेगी।

हरियाणा के अन्य शहरों से दिल्ली तक सफर होगा आसान

(Sonipat Transit Hub)

दिल्ली या एन.सी.आर. जाने-आने वाले यात्रियों को बस, मैट्रो या रैपिड रेला के लिए अलग जगह नहीं ढूंढने होंगे बल्कि एक ही केंद्र से आसानी से यात्रा कर सकेंगे। कुंडली व नाथूपुर में प्रस्तावित मैट्रो स्टेशन को लेकर धरातल पर वर्क स्टार्ट हो चुका है, जबकि यहां तक विस्तारीकरण के बाद मैट्रो के चरण-5 में सैक्टर-7 मोड़ को शामिल किया जाएगा। बस सेवा, मैट्रो व रैपिड की सुविधाएँ मिलने से सोनीपत ही नहीं बल्कि पास के अन्य इलाकों को भी राहत मिलेगी।

सोनीपत के विकास से इन सेक्टरों में आएगी हरियाली

(Sonipat Transit Hub)

सोनीपत को दिल्ली के तहत रियल एस्टेट मांग में तेजी आई है के.एम.पी., के.जी.पी., यू.ई.आर.-2 के अतिरिक्त मैट्रो रैपिड रेल नैटवर्क की बजह से निवेशकों की नजर सोनीपता पर तेजी से बढ़ी है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में सोनीपत को सिर्फ दिल्ली का उपनगर नहीं, किंतु एक भविष्य की विकासशीला नियोजित नगरी के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  77th republic day 2026 : 76वां या 77वां- इस बार कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा देश? इसको लेकर लोग हुए हुए कन्फ्यूज
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment