Rajasthan Kalwar Police : पुलिस के साथ यूं ही नहीं सेवा, सुरक्षा, सहयोग लगाया जाता। अपराधियों के प्रति पुलिस जितनी सख्त नजर आती है, अंदर से उतनी ही संवेदनशील भी है। पुलिस की मानवता, संवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण हमाने सामने हैं। पुलिस कर्मियों के लिए खाना बनाने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी थी और उसको भाई भी नहीं था। बेटी की शादी में पूरा पुलिस थाना भाती बनकर पहुंचा और दुल्हन का भाई, मामा, नाना बनकर 6.25 लाख का मायरा भरा।
मामला राजस्थान के जयपुर जिले के कालवाड़ थाना का है। आज के समय जहां कई बार सगे भाई भी नाता तोड़ जाते हैं लेकिन कालवाड़ थाना (Kalwar Police Thana Bhat) के पुलिस कर्मियों ने मानवता धर्म निभाते हुए स्टॉफ के लिए खाना बनाने वाली महिला हिम्मत कंवर की बेटी की शादी में भात भरा। जानकारी के अनुसार हिम्मत कंवर की बेटी की शादी मालीवाड़ा गांव में थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है।
Rajasthan Kalwar Police : 10 सालों से कालवाड़ पुलिस थाना में कुक का काम कर रही हिम्मत कंवर
हिम्मत कंवर पिछले 10 सालों से पुलिस थाना कालवाड़ (Kalwar Police SHO) में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करती है। वह कच्ची कर्मचारी है। कालवाड़ थाना प्रभारी (Kalwar SHO) नवरत्न धोलिया को जैसे ही पता चला कि हिम्मत कंवर की बेटी की शादी है और उसके मामा और पिता नहीं है तो नवरत्न धोलिया ने स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत कर हिम्मत कंवर का भात भरने का प्लान बनाया। सोशल मीडिया पर भी हिम्मत कंवर की मदद के लिए मुहिम चलाई और देखते ही देखते काफी लोग सहयोग के लिए आगे आए।

हिम्मत कंवर (Himmat Kanwar Cook Kalwar Thana) को अंदाजा भी नहीं था कि जहां वह खाना बनाने की नौकरी करती है, वहां का पूरा पुलिस थाना ही भात भरने के लिए पहुंच जाएगा। पुलिस कर्मियों ने खुद के सहयोग से और सोशल मीडिया के थ्रू मुहिम चला कर रुपए एकत्रित किए और करीब 6 लाख 25 हजार रुपए का मायरा भरा गया। इनमें सवा 4 लाख रुपए नकद दिए गए तो 2 लाख रुपए के गहने और दूसरा सामान खरीद कर दिया गया। हिम्मत कंवर की बेटी की शादी में बारात के लिए लगाया गया टेंट और खाने-पीने का बिल भी खुद वहन किया।
Rajasthan Kalwar Police : भाई, मामा, नाना वाली सारी रस्में की अदा, भावुक हुए ग्रामीण
कालवाड़ थाना के SHO नवरत्न धोलिया (Kalwar Police Thana SHO) और दूसरे पुलिस कर्मियों ने हिम्मत कंवर की बेटी गामिनी कंवर की शादी में भाई, मामा और नाना वाली सारी रस्में अदा की। बेटी को चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और पूरे रीति-रिवाज के साथ मायरा अदा किया। पुलिस की इस पहल और मानवीयता को देख कर ग्रामीण भी भावुक हो गए और हिम्मत कंवर अपने आंसू नहीं रोक पाई। पुलिस का ये रूप देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police Kalwar thana) ने ये साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की ही नहीं, इंसानियत और करुणा की भी पहचान होती है। हिम्मत कंवर ने भरे गले में बोलते हुए कहा कि “ मेरे पति के जाने के बाद मैंने सोचा था, अब जिंदगी में सहारा नहीं बचेगा, लेकिन कालवाड़ पुलिस परिवार ने मुझे अपनाया, बेटी की शादी में मामा-नाना बनकर जो किया, उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी.”













