Railway news : फिरोजपुर कैंट और नांदेड़ के बीच 4 दिन दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

On: December 17, 2025 2:13 PM
Follow Us:
Railway news Special train will run between Firozpur Cantt and Nanded for 4 days

Railway news : हुजूर नांदेड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट, नांदेड़ साहेब के लिए स्पेशन ट्रेन चलाई जाएगी। दरअसल यह ट्रेन 24 से 30 दिसंबर तक चार दिन चलेगी। रेलवे के इस फैसले से खासकर उन यात्रियों को लाभ मिलेगा, जो क्रिसमस और नए साल के दौरान नांदेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

बता दें कि रेलवे 04643/44 नंबर फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन करेगा। यह ट्रेन फिरोजपुर से बुधवार तथा रविवार को संचालित होगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन 10:33 बजे जींद पहुंचेगी वहीं हुजूर साहिब नांदेड़ की तरफ से 22:20 बजे पहुंचेगी। यह बठिंडा, जाखल, जींद, रोहतक, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सोगारिया, गुना, बीना, भोपाल खंडवा,ओकला के रास्ते (Railway news) आवागमन करेगी। इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

Railway news : भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला

इसको लेकर रेलवे ने नए साल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। हर साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म नहीं मिल पाता। इसी समस्या को दूर करने के लिए फिरोजपुर कैंट–नांदेड़ स्पेशल ट्रेन (Firojpur cant Nanded Special Train) चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन चार फेरे लगाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 24, 26, 28 और 30 दिसंबर को दोनों स्टेशनों के बीच चलेगी। ट्रेन के मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी दिया जाएगा, जिससे रास्ते के यात्रियों को भी इसका (Railway news) लाभ मिल सकेगा। इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्री आरामदायक सफर कर सकें।

ये भी पढ़ें  Railway News : दिल्ली से हरियाणा होकर जैसलमेर के लिए 1 दिसंबर से चलेगी दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, देखें टाइम टेबल

जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि रेलवे ने फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ के लिए स्पेशन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन 24 से 30 दिसंबर तक चार दिन चलेगी। हालांकि उनके पास अभी तक (Railway news) नोटिफिकेशन नहीं आया है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment