Phone Found tricks : फोन चोरी होने पर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं, या फिर पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराते हैं। किंतु ऐसा करने से पहले आपको स्वयं से कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। क्योंकि फोन चोरी होने के बाद एक-एक मिनट अहम होती है। मानो आपका फोन गलत हाथों में चला गया तो मिनटों में उससे फ्रॉड हो जाएगा यानी चोर आपका बैंक अकाउंट भी रुपये साफ कर देगा। तो इसलिए फोन चोरी होने पर पुलिस के पास जाने से पहले आप ये ट्रिक्स आजमाए जिससे अपने-आपको नुकसान होने से बचा सकते हैं।
फोन चोरी होने पर सबसे पहले आजमाएं ये ट्रिक्स (Phone Found tricks)
1. सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं (Phone Found tricks)
- फोन चोरी होने पर बिना टाइम गंवाए सबसे पहले सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं।
- ऐसा करने पर आपके नंबर के कोई भी चोर बैंकिंग ट्रांजैक्शन या यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएगा।
- सिम कार्ड को ब्लॉक कराने के लिए आपको अपने सिम ऑपरेटर के कस्टमर केयर को कॉल कर उसे बंद करने की अपील करें।
- आप कस्टमर केयर को कॉल करने के लिए किसी दूसरे शख्स का फोन भी यूज कर सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त आप अपने सिम ऑपरेटर के नजदीकी कस्टमर सेंटर पर जाकर भी सिम ब्लॉक करवा सकते हैं।

2. यूपीआई और बैंकिंग ट्रांजैक्शन बैन करवाएं (Phone Found tricks)
- चोर आपके बैंकिंग जानकारी को फिल कर पैसे न निकाल पाएं, इसके लिए आप सबसे पहले फोन चोरी होने की जानकारी अपने बैंक को तुरंत दे।
- आप बैंक को चोरी के बारे में सूचनाएं देकर यूपीआई और बैंक अकाउंट को अस्थायी तौर पर बैन करवा सकते हैं।
- ऐसा करने से आपका बैंक अकाउंट चोरों की पहुंच से बाहर हो जाएगा, जिससे आपके पैसे बच सकते है।
- ध्यान रखें कि यूपीआई ब्लॉक होने के बाद आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको कैश में ही लेन देन करें।
3. पर्सनल जानकारी रिमोटली डिलीट करें (Phone Found tricks)
- फोन में सेव आपकी निजी सूचनाएं जैसे मैसेज, फोटो, ई-मेल और चैट्स ज्यादा अहम होते हैं।
- यदि यह चोर के हाथ लग गए तो इसका गलत उपयोग किया जा सकता है।
- Android और iPhone में आपको रिमोटली पर्सनल जानकारी डिलीट करने की सुविधा मिलती है।
- यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स है तो https://www.google.com/android/find/ में पहुंचक अपने फोन का डेटा डिलीट कर सकते हैं।
- वहीं, iPhone यूजर्स www.icloud.com/find में जाकर डेटा इरेज कर सकते हैं।
- ध्यान दें कि चोरी हुआ फोन जब कोई सिम बदलकर उपयोग करने का प्रयास करता है तो डेटा अपने आप डिलीट हो जाता है।
- यदि फोन डिलीट करने से पहले मिल जाए, तो इस प्रोसेस को रोका भी जा सकता है।

4. फोन खोने की एफआईआर दर्ज करें (Phone Found tricks)
- आपको बता दें कि, टेलीकॉम विभाग द्वारा मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ceir.gov.in लॉन्च की है।
- इस वेबसाइट की सहायता से आप अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते है।
- फोन ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आप अपने संबंधित क्षेत्र के थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी।
- इसके बाद आपको मोबाइल की रसीद, एफआईआर नंबर और फोन कहां और कैसे गुम हुआ, इन तमाम जानकारियों के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
- आपको बता दें कि ये वेबसाइट केवल फोन ट्रैक नहीं करती, बल्कि उसे ढूंढने में भी पुलिस की हेल्प करती है।














