North India Weather Alert : उत्तर भारत में तेज बरसात के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ा, जानिए यहां अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

On: January 23, 2026 8:55 AM
Follow Us:
North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.

North India Weather Alert :  उत्तर भारत में तेज बरसात ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बरसात के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का फिर से तेजी ते प्रकोप बढ़ गया है। दरअसल् बता दें कि यहाँ कुछ क्षेत्रों अगले तीन चार दिनों तेज़ आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। आए जानें विस्तार से उत्तर भारत का मौसम के अगले दिनों कैसे रहने वाला है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज (North India Weather Alert)

हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में इस बरसात का एक फायदा यह होगा कि तेज़ हवाओं के कारण दिल्ली के प्रदूषण (Pollution) में कमी आ सकती है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के करीब रह सकता है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान रात का तापमान घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा। आज सुबह से और रात में घना कोहरा भी लोगों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.
North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.

 उत्तर प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में मौसम का हाल: (North India Weather Alert)

देश की राजधानी दिल्ली के लगते उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में शुक्रवार और शनिवार को बरसात होने की पूरी आशंका है। बता दें कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे शहरों में दिखाई देगा। वहीं, पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड में बरसात की आशंका कम है, किंतु वहां शीत लहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप ज्यादा रहेगा। हरियाणा और पंजाब में भी 24 जनवरी तक आंधी और बारिश का अलर्ट है, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ जाएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का ‘ऑरेंज अलर्ट’: यदि आप पहाड़ों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें  New Year Police Constable Vacancy : हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया नव-वर्ष का गिफ्टः इतने पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती

हिमाचल से लेकर जम्मू और कश्मीर तक बरसात की दस्तक (North India Weather Alert)

पहाड़ी क्षेत्र जैसा कि उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों जैसे चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी और बरसात को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी स्थिति ऐसी ही है। लाहौल-स्पीति, चंबा और धर्मशाला में भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि शिमला और मंडी जैसे मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने की आशंका है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का सीधा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ेगा।

North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.
North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड: जम्मू-कश्मीर में मौसम का सबसे कठिन रूप देखा जा रहा है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों पर तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे (माइनस में) चला गया है। घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है और अगले 4-5 दिनों तक राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। तेज़ बर्फीली हवाओं ने पूरी घाटी को अपनी चपेट में ले लिया है।

हरियाणा के 10 जिलों हुई बरसात (North India Weather Alert)

हरियाणा के 10 जिलों में रात भर से लगातार बरसात हो रही है। इसके बाद ठंड बढ़ गई है तो वहीं आगे भी बारिश के आसार (Weather Haryana) बने रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम भी बारिश के रंग में रंग सकता है तो वहीं 31 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ हैं, जिनके चलते उत्तर भारत में बारिश की संभावना बनी रहेंगी। रात को दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर समेत जींद, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, महेंद्रगढ़ में बरसात तो कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि की भी आशंका है। IMD चंडीगढ़ के मुताबिक उत्तर भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें  Kedarnath Dham Doors closed : 23 अक्तूबर सुबह साढ़े 8 बजे 6 माह के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, अब इस मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन
North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.
North India Weather Alert: Heavy rains and cold wave intensify in North India. Find out what the weather will be like for the next three to four days.

 हरियाणा, राजस्थान समेत 9 राज्यों पर बरसात का असर (North India Weather Alert)

सरल भाषा में बताए तो यह भूमध्य सागर से आने वाली नमी युक्त हवाएं हैं, जो पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश लाती हैं। इसका सीधा प्रभाव हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत 9 राज्यों पर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता से 26 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और इस दौरान कभी भी बरसात हो सकती है।

24, 25 और 26 जनवरी को मौसम का हाल जानें (North India Weather Alert)

पाठकों को बता दें कि, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जनवरी तक हरियाणा में बरसात की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा आज भी हरियाणा के कई भागों में बादलवाई रहेगी। शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। यह बारिश रबी की फसलों, खास तौर पर गेहूं के लिए सोने पे सुहागा साबित हो सकती है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment