Narayan Jagdeeshan : आज क्रिकेट की आप सभी को अहम सूचना दें कि, टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्म अप मैच में इंडिया ए के लिए नारायण जगदीशन ने शतकीय पारी खेली है। बता दें कि इंडिया ए की टक्कर अमेरिका से हो रही है। टॉस जीतकर अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज करने उतरे नारायण जगदीशन ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 11 चौके और 10 छक्कों की सहायता से वह शतक तक पहुंचे।
जगदीशन ने अमेरिकी गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाई (Narayan Jagdeeshan)
30 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शुरुआत से ही अमेरिका के गेंदबाजों को दबाव में डालकर रखा। शुरुआती 6 गेंद पर उनके केवल 6 रन थे, किंतु तीसरे ओवर में मिलिंद कुमार को लगातार दो चौके मारे। 8वें ओवर में मिलिंद के खिलाफ ही 20 रन बटोरकर जगदीशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगली 22 गेंदों पर शानदार शतक लगा दिया। वह 55 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में बोर्ड पर 3 विकेट पर 238 रन का जोरदार अमरिकी टीम को जोरदार टार्गेट दिया। इस दौरान आयुष बडोनी ने भी 26 गेंदों पर तूफानी 60 रन ठोके जबकि तिलक वर्मा ने 38 रनों की यादगार पारी खेली।

भारत के लिए चयन नहीं हो पाए हैं जगदीशन (Narayan Jagdeeshan)
क्रिकेट प्रशंसकों को सूचित कर दें कि, तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नारायण जगदीशन को अभी तक भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर नहीं मिला है। उन्हें ऋषभ पंत के चोटिल होने पर पिछले वर्ष इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में हुई टेस्ट सीरीज में भी वह भारतीय टीम में थे किंतु अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है।
बता दें कि, नारायण जगदीशन आईपीएल में केकेआर और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट की सबसे बड़ी 277 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड उनका ऐतिहासिक नाम है। बरहाल् में ही समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में चार फिफ्टी और एक सेंचुरी लगाई थी।













