Mausam Update : हरियाणा के 2 शहर देश के सबसे प्रदूषित, जहरीली बनी हवा, सांस लेने में परेशानी, 500 पर AQI, देखें हरियाणा का मौसम

On: October 31, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Mausam Update: 2 cities in Haryana are the most polluted in the country, air becomes toxic, difficulty in breathing, AQI above 500, see the weather of Haryana.

Haryana Mausam Update : देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के दो शहर शामिल हैं। यहां आबो हवा जहरीली हो चुकी है। बच्चों, बुजुर्गों के अलावा श्वास के मरीजों कों सांस लेने में परेशान आने लगी है। हालांकि इस बार फसल अवशेष जलाने के मामले भी बहुत कम आ रहे हैं, इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आई है। कई शहरों में AQI 500 के करीब जा पहुंचा है, जो सेहत के लिए हर लिहाज से हानिकारक होता है।

हरियाणा का रोहतक और धारूहेड़ा देश के सबसे प्रदूषित शहर (Most Polluted ) बने हैं। इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 400 को पार कर गया है, जो सेहत के लिए अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसके अलावा जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद समेत कई शहरों में AQI 500 के करीब पहुंचा हुआ है। यह प्रदूषण दिल्ली के प्रदूषण के बराबर पहुंच गया है।

Mausam Update 2 cities in Haryana are the most polluted in the country, air becomes toxic, difficulty in breathing, AQI above 500, see the weather of Haryana.
Mausam Update 2 cities in Haryana are the most polluted in the country, air becomes toxic, difficulty in breathing, AQI above 500, see the weather of Haryana.

 

Haryana AQI : देखें सभी शहरों का AQI का लेवल

इसके अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, चरखी दादरी, बल्लभगढ़ में भी AQI गंभीर श्रेणी में है। करनाल, पलवल, फतेहाबाद, अंबाला, पलवल जैसे शहरों का एक्यूआई वेबसाइट पर दिखाया नहीं जा रहा है, जिसके कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब हो चुकी हैं, क्योंकि अस्पताल में एलर्जी, सांस के मरीजों, आंखों में जलन की समस्या लगातार बढ़ रही है।

Haryana Mausam Update : हरियाणा का मौसम भी बदला

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मौसम में भी लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री तक आ गया है तो नारनौल का रात का तापमान 15 डिग्री और हिसार का तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंचा है, जो सबसे न्यूनतम पर है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 नवंबर तक अभी मौसम खुश्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें  Haryana ka Mausam : हरियाणा में इस बार ठंड तोड़ सकती है 15 सालों का रिकार्ड, प्रदूषण के चलते इन जिलों में ग्रैप-1 लागू

 

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें