Mahima Chaudhry : बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की दूसरी शादी का क्या है सच, ये है संजय मिश्रा के साथ वायरल फोटो की रियलिटी

On: October 30, 2025 11:23 AM
Follow Us:
Mahima Chaudhry's second marriage Here's the reality of the viral photo with Sanjay Mishra

Mahima Chaudhry Second Marriage reality : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस महिमा चौधरी की शादी वाली ड्रेस में फोटो-वीडियो वायरल हो रही हैं और लोग कहने लगे हैं कि महिला चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है लेकिन इसकी सच्चाई क्या है, आइए हम आपको बताते हैं। हम बताएंगे महिमा चौधरी की दूसरी शादी का सच और संजय मिश्रा के वायरल फोटो-वीडियो की रियलिटी क्या है।

बता दें कि इस समय महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry Google Trends) गूगल पर ट्रेंडिंग में हैं और इसका कारण है उनकी वीडियो। वीडियो में कहा जा रहा है कि 52 साल की अदाकारा एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है और उनके साथ वीडियो में दूल्हे की ड्रेस में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह संजय मिश्रा हैं। महिमा चौधरी कहती सुन रही हैं कि बाकी ये सब बाराती हैं। वीडियो में ही महिमा चौधरी पैपराजी से कहती सुन रही हैं कि मिठाई खाकर जाना। तो क्या संजय मिश्रा के साथ महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है। जी नहीं, महिमा चौधरी ने दूसरी शादी नहीं की है।

Mahima Chaudhry What is the truth behind Bollywood actress Mahima Chaudhry's second marriage Here's the reality of the viral photo with Sanjay Mishra.
Mahima Chaudhry What is the truth behind Bollywood actress Mahima Chaudhry’s second marriage Here’s the reality of the viral photo with Sanjay Mishra.

Mahima Chaudhry : ये है महिमा चौधरी की दूसरी शादी का सच और वायरल वीडियो की सच्चाई

सच्चाई तो ये है कि महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने दूसरी शादी नहीं की है और संजय मिश्रा के साथ उनकी शादी के जोड़े में जो वीडियो वायरल हो रही है, वह उनकी आने वाली फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का प्रमोशनल वीडियो है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry Sanjay Mishra Photo) ने दुल्हन की ड्रेस पहनी थी। बता दें कि एक्ट्रेस पैपराजी के सामने संजय और महिमा एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  Bajre ki Roti ke Fayde : बाजरे की रोटी खाने से ये बड़ी-बड़ी बीमारी होती है ठीक, जानें यहां पूरी डिटेल

कुछ दिन पहले महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने अपनी आने वाली फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी की पोस्टर भी शेयर की थी। इसमें साथ में संजय मिश्रा भी दिखे थे तो वहीं से दर्शकों की महिमा चौधरी की दूसरी शादी की भ्रांति दूर हुई है। महिमा चौधरी द्वारा जारी पोस्टर के कैप्शन में यह भी लिखा हुआ है कि दुल्हन मिल गई है, अब तैयार हो जाइये, क्योंकि जल्द ही बारात निकलने वाली है।

इस पोस्टर में एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने लाल रंग की दुल्हन वाली साड़ी पहनी है तो साथ ही वह दुल्हन की तरही सज-संवरी भी नजर आ रही हैं। शादी को लेकर वायरल वीडियो में वह ये भी कहती नजर आ रही हैं कि ये लोग बाराती हैं। दुल्हे की ड्रेस में साथ ही संजय मिश्रा भी खड़ा नजर आ रहा है, जो मुंह छिपाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रिलीज होने वाली फिल्म में दोनों विवाहित जोड़े के रूप में नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह पूरा फोटोशूट चल रहा है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now