Lado Lakshami Scheme Update : लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार, अब ये महिलाएं भी उठा सकेंगी योजना का लाभ

On: January 1, 2026 4:04 PM
Follow Us:
Lado Lakshami Scheme Update 10th 12th 80 percent marks student mother beneficiary

Lado Lakshami Scheme Update : हरियाणा में नए साल के अवसर पर लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। अब हरियाणा में जो बच्चे मेरिट में आएंगे यानि जिन बच्चों के दसवीं और 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक आएंगे, उनकी माताओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा।

सीएम नायब सिंह सैनी ने नए साल पर आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम ने यह भी घोषणा की कि परिवहन विभाग में साल 2002 में जो कांट्रेक्ट बेस पर जो ड्राइवर रखे गए थे, सरकार द्वारा उन्हें रेगुलर मान कर वित्तीय लाभ दिया जाएगा।

Lado Lakshami Scheme Update : जाने लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ ये बड़ा बदलाव

चंडीगढ़ में आयोजित कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा में आज बेटियों के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों के 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं ने अपने बच्चों को कुपोषण तथा एनीमिया की बीमारी से बाहर निकाला है या रिकवर किया है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

Lado Lakshami Scheme Update : 1100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, 1000 डिपॉजिट होंगे

योजना के तहत सरकार 1100 रुपए सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डालेगी जबकि एक हजार रुपए डिपॉजिट किए जाएंगे, जो बाद में ब्याज समेत मिला करेंगे। सीएम नायब सैनी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshami Scheme Update) के तहत 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया। प्रदेश में 8 लाख को सहायता राशि मिल रही है। बाकी की वेरिफिकेशन चल रही है। 250 करोड़ की सहायता दो किस्तों में अब तक दी गई है।

ये भी पढ़ें  Haryana Transfer List : हरियाणा में 6 IAS और 21 HCS अफसरों की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर सितंबर 2025 में लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। योजना सितंबर 2025 में योजना लॉन्च हुई और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर 2100 रुपए की मासिक किस्त DBT के जरिए (Lado Lakshami Scheme Update) मिली थी। दूसरी किस्त दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जारी की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment