Jind News : हरियाणा के जींद में पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर भागने वाले आरोपी को 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी कुरुक्षेत्र में छिपकर रह रहा था और संत बनकर धार्मिक प्रचार करने का काम कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपना नाम भी बदला हुआ था। पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उचाना खुर्द निवासी मिथा ने साल 1997 में किसी मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी और रोकने पर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया और मामले की कार्रवाई आगे पहुंची, जिस पर कोर्ट ने मिथा को दोषी करार देते हुए साल 2001 में सात साल की (Jind News) सजा सुनाई। आरोपी मिथा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली और जमानत ले आया।
Jind News : जमानत पर आने के बाद नहीं लौटा वापस
जमानत पर आने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया और फिर समय पूरा होने पर जेल नहीं लौटा। पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने उसे ढूंढने के प्रयास किए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। केस पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। किसी मुखबीर की सूचना पर अब पुलिस (Jind News) ने उसे कुरुक्षेत्र जिले के गांव चनालहेड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपित मिथा ने यहां अपना नाम बदलकर कर्मवीर रखा हुआ था।
उचाना मंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मिथा यहां आसपास धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। आसपास के गांवों में संस्कृत, रामायण, महाभारत एवं वेदों का प्रचार-प्रसार कर रहा था ताकि उसकी पहचान छिपी रहे। पुलिस ने उसे 25 साल बाद गिरफ्तार किया है।
Jind News : 2022 में भी किया काफी तलाश, एक ही निशाना था
मंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वह 2022 में भी उचाना चौकी प्रभारी थे। उस समय भी उन्होंने इसको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। बार-बार अदालत का दबाव तथा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट लेने के कारण उन्होंने अपने सभी मुखबिरों को इसी काम में लगा दिया। अचानक एक दिन एक मुखबिर इसकी सूचना लेकर पहुंचा और फिर से दबोचा गया।














