Jind news : जींद में नशा तस्कर महिला को छह साल की सजा, 50 हजार जुर्माना

On: December 6, 2025 7:30 AM
Follow Us:
Jind news: Drug smuggler woman in Jind sentenced to six years in jail, fined Rs 50,000

Jind news : हरियाणा के जींद में अतिरिक्त सत्र न्यायधीश जयवीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को एक महिला को नशा तस्करी का दोषी करार देते हुए छह साल की कैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार नरवाना शहर थाना पुलिस ने एक महिला को 37 ग्राम स्मैक के साथ नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया था। महिला ने अपनी पहचान हिसार जिले के गांव राजथल हाल आबाद नरवाना शहर की चमेला कालोनी निवासी कृष्णा के रूप में बताई थी।

तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अदालत ने कृष्णा को इस मामले में दोषी करार देते हुए छह साल की कैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

ये भी पढ़ें  The Sutra News : जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 11 एकड़ अवैध निर्माण ढहाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment