The Sutra News : जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 11 एकड़ अवैध निर्माण ढहाई

On: November 15, 2025 9:47 AM
Follow Us:
The Sutra News Yellow paw on illegal colonies in Narwana, 11 acres of illegal construction demolished

The Sutra News Jind Demolition : जींद जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने नरवाना में अवैध रूप से पनप रही कालोनियों में जेसीबी की सहायता से गलियों को उखाड़ा। गलियां व दीवार उखाड़ने के दौरान कोई विरोध नहीं हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। टीम की कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। 

जिला नगर योजनाकार विभाग (DTP) के एरिया इंचार्ज नमन व दिनेश ने डीटीपी मनीष दहिया के निर्देशानुसार नरवाना में तीन जगह पनप रही अवैध कालोनियों में जेसीबी की सहायता से गलियों की नींव व दीवार को गिराया। हिसार रोड पर लगभग पांच एकड़, टोहाना रोड पर 3.75 एकड़ व हरियल चौक पर तीन एकड़ में अवैध कालोनियों में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम द्वारा (Jind Demolition) कार्रवाई करने पर कोई विरोध नहीं किया गया।

वहीं डीटीपी (DTP) मनीष दहिया ने कहा कि प्लाट लेते समय यह जांच करनी चाहिए कि वह वैध कालोनी है या अवैध। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी अवैध कालोनियां विकसित हो रही है, वहां भविष्य में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में (Jind Demolition) जाकर व्यक्ति यह पता कर सकता है कि कौन सी कालोनियां वैध या अवैध।

ये भी पढ़ें  NH Vehicle Speed Fix : नेशनल हाईवों पर गाड़ियों की स्पीड हो गई फिक्सः NHAI ने जारी किए नए नियम, पुलिस की निगरानी में रहेगी हर गाड़ी
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now