Jind : स्वास्थ्य कर्मी समाज सेवी देवीराम कौशिक को मिला अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान 2025

On: November 7, 2025 2:05 PM
Follow Us:
Jind: Health worker and social worker Deviram Kaushik received the Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025.

Jind : हरियाणा के जींद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के स्वास्थ्य कर्मी देवीराम कौशिक को अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान 2025 (Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025) मिला है। समाजसेवी, मिलनसार स्वभाव के देवीराम कौशिक को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में “अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान-2025” से नवाजा गया।

देवीराम कौशिक (Jind) को यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें स्वास्थ्य विभाग में नेक कार्य, समाज सेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में उन्हें डिजिटल E प्रमाण पत्र, प्रिंटिड सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, मेडल, वेबसाइड प्रोफाइल और सोशल मिडिया पोस्ट सहित अन्य विशेष लाभ भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ( (Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025) ) स्वास्थ्य विभाग मे नेक कार्य करने,सामाजिक जागरूकता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा व्यक्तियों को राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा प्रदान किया गया, जिससे इस सम्मान की गरिमा और ज्यादा बढ़ गई। जींद के स्वास्थ्य विभाग सब सेंटर रुपगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता देवीराम कौशिक को स्वास्थ्य विभाग व समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर यह सम्मान मिला है।

Jind: Health worker and social worker Deviram Kaushik received the Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025.
Jind: Health worker and social worker Deviram Kaushik received the Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025.

 

Jind : देवीराम कौशिक ने कहा, यह सम्मान मेरा नहीं, मेरे परिवार, मार्गदर्शकों, सहयोगियों का

उन्होंने विशेष रूप से समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जागरूकता फैलाने के माध्यम से युवाओं ओर समाज के सभी वर्गो में सकारात्मक सोच ओर जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देवीराम कौशिक ने कहा कि ” यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, मेरे मार्गदर्शको, सहयोगियों ओर उन सभी स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारियों,समाजसेवीयो ओर समुदाय के सदस्यों का भी है, जिन्होंने मेरे प्रयासों में सैदव मार्गदर्शन और सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें  OYO Rooms Booking : OYO रूम बुक करने के लिए, अब नहीं पड़ेगी आधार कार्ड की जरूरत! जानिए यहां पूरी जानकारी

देवराम ने कहा कि मेरा उद्देश्य सदैव समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं,सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का महत्व पहुंचाना और इसे राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाना रहा है। मैं जीवन जागृति सेवा संस्थान के फाउंडर व डायरेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी। यह पुरस्कार मुझे और अधिक निष्ठा, समर्पण ओर उत्साह के साथ समाज ओर राष्ट्र कि भलाई की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा देगा।

Jind: Health worker and social worker Deviram Kaushik received the Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025.
Jind: Health worker and social worker Deviram Kaushik received the Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award 2025.

 

Jind : देवीराम कौशिक को अब तक मिल चुके ये अवार्ड

देवीराम कौशिक के सामाजिक कार्यों को देखते हुए पिछले ही महीने YSS INDIA द्वारा ” राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार -2025 ” से नवाजा गया था।

  • देवीराम को मिले अवार्ड
  • जश्न ए आजादी,”जय हो अवार्ड
  • राष्ट्र के गौरव
  • विवेकानंद अवार्ड
  • प्रतिभा गौरव
  • हिन्द केसरी अवार्ड
  • ग्लोबल प्राइड अवार्ड
  • भगत सिंह अवार्ड

देवीराम कौशिक (Jind) ने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य ड्यूटी के दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देना व समय-समय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वछता अभियान, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, बेटा बेटी मे भेदभाव मिटाना, गऊ हत्या रोकने जैसे कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ साथ असहाय लोगों की सेवा करना व उनकी मदद करना मेरा प्रमुख उद्देश्य है।

देवीराम ने कहा कि समाज के हर वर्ग के युवा को अपने आप को किसी न किसी सामाजिक संस्था से जोड़ कर समाजहित में कार्य करना चाहिए और अपनी पहचान एक समाजसेवी के रूप में बनानी चाहिए। एक समाजसेवी ही समाज के बारे में अच्छा सोच सकता है क्योंकि उसमें बिना लालच के कार्य करने की लगन होती है।

ये भी पढ़ें  Nadiya Ke Paar return : 43 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है फिल्म 'नदिया के पार' , जानें कब रिलीज होगी ?
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now