Jind CRSU मामला : आरोपी 2 प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, 11 सदस्यीय इंटरनल कमेटी गठित

On: December 6, 2025 9:52 AM
Follow Us:
Jind CRSU case Case filed against two accused professors, 11-member internal committee formed

Jind CRSU : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्राओं से यौन शोषण के मामले में शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपित दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे जांच में कोई और नाम आता है, तो उसे भी शामिल किया जाएगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है।

वीरवार शाम को रेणु भाटिया ने वीसी और रजिस्ट्रार के साथ- साथ एसपी कुलदीप सिंह से भी इस मामले में बात की थी। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर असंतोष जताते हुए एसपी (SP) को एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। हालांकि पहले पुलिस प्रशासन का कहना था कि शिकायत पत्र में किसी पीड़ित का नाम नहीं है और वीरवार को (Jind CRSU) एसपी द्वारा गठित जांच कमेटी विश्वविद्यालय गई थी। लेकिन कोई पीड़ित सामने नहीं था।

Jind CRSU : एसपी कुलदीप सिंह ने की FIR की पुष्टि 

शुक्रवार को एएसपी सोनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी दोबारा विश्वविद्यालय में गई। जहां कुछ विद्यार्थियों ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। जिसके आधार पर दो शिक्षकों कपिल व संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को दो शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें किसी और का नाम जांच में सामने आता है, तो उसका नाम भी एफआइआर में शामिल कर लिया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय (Jind CRSU) की तरफ से भी 11 सदस्यीय इंटरनल कंप्लेंड कमेटी गठित की हुई है। वीसी प्रोफेसर आरपी सैनी का कहना है कि इस मामले की पूरी गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों राज्यपाल के नाम लिखा एक शिकायत पत्र सामने आया था। वीसी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित तीनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनके विश्वविद्यालय (Jind CRSU) में आने पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें  Jind : स्वास्थ्य कर्मी समाज सेवी देवीराम कौशिक को मिला अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान 2025

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment