January 2026 Calendar : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनवरी का माह बेहद शानदार रहने वाला है क्योंकि इस महीने में भगवान सूर्य से जुड़े महापर्व मकर संक्रांति से लेकर पितरों का आशीर्वाद बरसाने वाली मौनी अमावस्या तक और शक्ति की साधना से जुड़ी गुप्त नवरात्रि से लेकर वसंत पंचमी जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे। जनवरी 2026 में जहां स्वामी विवेकानंद और गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों की जयंती पड़ेगी तो वहीं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय त्यौहार मनाए जाएंगे। आए जानें जनवरी माह के कैलेंडर को विस्तार से…
माघ मास प्रारंभ होगा इस दिवस से (January 2026 Calendar)
जैसा कि हिंदू धर्म में जिस माघ के माह को बहुत ज्यादा पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है, उसकी शुरुआत 04 जनवरी से होगी और यह अगले माह 01 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा के दिन पूरा होगा। माघ मास में गंगा स्नान, प्रयागराज में कल्पवास और व्रत, जप और तप आदि का बहुत अत्यंत खास माना गया हैं माना जाता है कि इस पावन मास में श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा करने पर पूरे साल श्रद्धालु सुख-सौभाग्य बने रहने की कामना करते हैं।
मकर संक्रांति अबकी बार है खास (January 2026 Calendar)
हिंदू धर्मों में से एक बड़ा त्यौहार, जैसा कि सनातन परंपरा में मकर संक्रांति का पावन पर्व सूर्य देवता की पूजा, स्नान-दान आदि के लिए बेहद पुण्यदायी माना गया हैं। इस दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में दाखिल करते हैं, ऐसे में इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। मकर संक्रांति का पावन पर्व इस वर्ष 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।

मौनी अमावस्या इस दिवस को मनाई जाएगी (January 2026 Calendar)
हिंदू धर्म के अनुसार, माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या का बहुत अहम मानी गयी है। यह त्यौहार इस वर्ष 18 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा, मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा जैसी पावन नदी या फिर किसी जल तीर्थ पर जाकर स्नान-दान करने का बेहद अहम माना गया है। हिंदू मान्यता के मुताबिक इस दिन मौन रखकर साधना करने वाले साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह पावन पर्व पितरों की मुक्ति और उनसे मिलने वाले आशीर्वाद के लिए बेहद ही पुण्यदायी माना गया है।
माघ गुप्त नवरात्रि पडे़गी इस दिन (January 2026 Calendar)
पाठकों को बता दें कि, सनातन परंपरा में माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाली गुप्त नवरात्रि का बहुत अहम मानी जाती है। देवी दुर्गा के 10 दिव्य स्वरूपों यानि दस महाविद्या की साधना से जुड़े इस पावन पर्व का प्रारंभ 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 28 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा।
वसंत पंचमी अबकी बार 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी (January 2026 Calendar)
हिंदू धर्म के मुताबिक माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि विद्या की देवी मां सरस्वती की साधना के लिए समर्पित रुप से प्रसिद्ध है। इस पावन तिथि को वसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह पवित्र त्यौहार 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की पूजा करने पर पूरे साल विद्या की देवी की कृपा बनी रहती है।

जनवरी 2026 के हिंदू धर्म के मुख्य त्योहार (January 2026 Calendar)
- 01 जनवरी 2026 : अंग्रेजी नव वर्ष प्रारंभ, गुरू प्रदोष व्रत
- 03 जनवरी 2026 : स्नान-दान की पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती
- 03 जनवरी 2026 : माघ मास प्रारंभ
- 05 जनवरी 2026 : गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 06 जनवरी 2025 : सकट चौथ, सौभाग्यसुंदरी व्रत
- 12 जनवरी 2025 : स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
- 13 जनवरी 2026 : लोहड़ी
- 14 जनवरी 2026 : मकर संक्रान्ति, षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण
- 15 जनवरी 2026 : संक्रांति पुण्यकाल, षटतिला एकादशी, कृष्ण कूर्म द्वादशी, मट्टू पोंगल, माघ बिहु
- 16 जनवरी 2026 : शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, शबे मेराज
- 18 जनवरी 2026 : मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
- 19 जनवरी 2026 : माघ गुप्त नवरात्रि
- 20 जनवरी 2026 : चंद्र दर्शन
- 22 जनवरी 2026 : गणेश जयंती, रामलला प्रतिष्ठा दिवस, गौरीगणेश चतुर्थी
- 23 जनवरी 2026 : वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 24 जनवरी 2026 : स्कन्द षष्ठी
- 25 जनवरी 2026 : भानु सप्तमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती
- 26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस, भीमाष्टमी
- 29 जनवरी 2026 : जया एकादशी व्रत, भीष्म द्वादशी
- 30 जनवरी 2026 : जया एकादशी व्रत पारण, गांधीजी पुण्यतिथि, शुक्र प्रदोष व्रत
जनवरी माह में इस बार श्रद्धालुओं के द्वारा सभी हिंदू त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी में है। क्योंकि अबकी बार रामलला प्रतिष्ठा दिवस पहली बार 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाया जाएगा।














