HSSC CET Group C हरियाणा में CET 2025 ग्रुप C परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पंचिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें लेकर बोर्ड चेयरमैन का बयान सामने आया है। इसमें HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह अपने एक्स मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया है।
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने लिखा है कि जिन अभ्यर्थियों (HSSC CET Group C ) का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयोग इस विषय पर काम कर रहा है। बहुत जल्द सभी को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए निर्धारित समय के बारे में सूचना दी जाएगी।

हिम्मत सिंह ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि 26 एवं 27 जुलाई को संपन्न हुए CET 2025 ग्रुप C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाए थे, उन्होंने फोन कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी क्वायरीज आयोग को भेजी हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देने और आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।








