Haryana news : हरियाणा में ताजा किस्सा सुनने में आया है कि एक विभाग का कर्मचारी रिटायरमेंट की कगार पर है लेकिन वह रिटायरमेंट के बाद फिर से सरकारी दामाद बनने के सपने संजो रहा है। इस कर्मचारी को लेकर चर्चााएं हैं कि सरकारी पद पर रहते हुए इस कर्मचारी ने कथित तौर पर एजेंसी को फोटो बेचने का काम किया तो वहीं जमीन पर लेटे हुए पूर्व सीएम की फोटो भी इस कर्मचारी ने वायरल की थी। सूत्रों की मानें तो इस कर्मचारी के बारे में ये भी चर्चाएं हैं कि इसने अपने बेटे को सरकारी उपकरण दिलवा रखे हैं और अपनी पत्नी के नाम से एजेंसी को फोटो बेचने का काम करता है।
जी हां आप सब समझ ही गए होंगे कि ऊपर लिखी पंक्तियों में कवि किस कर्मचारी की बात कर रहा है। दरअसल मामला यह है कि सूचना जनसंपर्क विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी जो रिटायरमेंट की कगार पर है वो फिर से सरकारी दामाद बनने के सपने संजो रहा है। इसके लिए बाक़ायदा उसने प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के पांव पकड़ कर अपने कदम आगे बढ़ाने की कोशिश भी की है।
Haryana news : 500 रुपए में फोटो बेचने के लगे थे आरोप
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग एक ऐसे कर्मचारी तो फिर से सरकारी काम पर रखेगा जिसने अपनी सरकारी सेवाओं में रहते हुए सरकारी फोटोस बेचने का कार्य किया हो। क्या विभाग एक ऐसे कर्मचारी को फिर से काम पर रखने का कार्य करेगा जिसने पूर्व मुख्यमंत्री की बजट प्रस्तुत करने के बाद जमीन पर सोते हुए की फोटो वायरल की थी और उसी पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कर्मचारी को 500 रूपये में सरकारी फोटो बेचने के आरोप में चंडीगढ़ से तड़ीपार किया हो।
उक्त कर्मचारी पर केवल अपने नाम से फोटो बेचने के आरोप ही नहीं है बल्कि अपनी पत्नी के नाम पर फोटो एक एजेंसी को बेचने और बेटे को सरकारी उपकरण देने के भी आरोप है। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि इस कर्मचारी की इतनी कारगुज़ारियों पर विभाग आंख मूँदे इसको फिर से नौकरी देता है या फिर ऐसे कर्मचारी को बाहर कर विभाग को खोसखला कर रहे इसे और इसके गुरू को बड़ा झटका देता है।














