Haryana : 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला पार्षद का अपने वार्ड के नाम संदेश वायरल

On: November 28, 2025 1:03 PM
Follow Us:
Haryana Jind District Councilor Happy Kalwa's message to his ward goes viral

Haryana Jind Zila Parshad : पंचायती राज सस्थाओं के चुनावों को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। आज से 3 साल पहले ही पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसमें जींद जिले में वार्ड 21 से जीत कर युवा जिला पार्षद बने हैप्पी कालवा का अपने वार्ड के लोगों के नाम संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें हैप्पी कालवा क्या बता रहे हैं, आप भी पढ़िए।

आज ही के दिन आप सभी के आशीर्वाद से जिला पार्षद (Haryana Jind Zila Parshad) के रूप में आपका सेवक बनकर आया था। आपके आशीर्वाद से ही तीन साल के कार्यकाल का शांति पूर्वक निर्वहन कर पाएं हैं। आपके आशीर्वाद से ही जितना ज्यादा फंड जिला परिषद से ला सकता था, वो लाने का भरसक प्रयास किया। जिला परिषद का फंड सीमित होने की वजह से जितनी ज्यादा उम्मीद आपको मुझसे थी वो मैं पूरी नहीं कर पाया।

फिर भी मैंने किसी गांव को खाली नहीं छोड़ा। सीमित फंड होने के बावजूद भी सभी गांवों में कुछ ना कुछ कार्य करवाने का प्रयास किया। भविष्य में भी सभी गांवों को उनका हक देने का प्रयास जारी रहेगा।

Haryana : पार्षद ने गिनवाए क्या काम करवाए, क्या बाकी 

अभी वार्ड नंबर 21 के गांवों में बस क्यू शेल्टर, श्मशान घाटों तथा तालाब के घाटों पर टीन शैडो का निर्माण, पार्क का मुख्य द्वार निर्माण, स्कूल का प्रार्थना मैदान का निर्माण, पानी का टैंकर वितरण, तालाबों पर गऊ घाट निर्माण तथा चौपालों का निर्माण कार्य आदि जिनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं तथा कुछ कार्य अधूरे हैं। जैसे ही कार्यकाल पूरा होगा, आपको आपके वार्ड के विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जाएगा। इस तीन वर्ष के कार्यकाल में कोई कमी रही हो तो अपना भाई (Haryana Jind Zila Parshad) अपने बेटा मानकर समझाने का काम करना।

ये भी पढ़ें  Psycho Killer Lady : हरियाणा की साइको कीलर महिला, खुद के बेटे समेत 4 बच्चों को एक ही तरीके से मारा, सुंदर बच्चों से थी नफरत

इससे आगे हैप्पी कालवा ने लिखा कि मैंने अगर किसी का अच्छा नहीं किया तो शायद मेरी वजह से किसी को नुकसान भी नहीं होगा। आगामी दो वर्ष के कार्यकाल को भी आपके आशीर्वाद से अच्छे से पूरा करने का कार्य करेंगे।।

मैं नेता नहीं, सोच हूं
मैं भीड़ नहीं, आवाज हूं
मैं राजनीति नहीं, जागरूकता हूं।।

आपका भाई आपका बेटा
हैप्पी कालवा
युवा जिला पार्षद वार्ड नंबर 21 जींद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment