Hansi-Maham train : हरियाणा में जल्द एक और ट्रेन चलने को तैयार है। बता दें कि रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन के निर्माण के बाद से जिस खास पल का इंतजार क्षेत्रवासी सालों से कर रहे थे, वह मंजिल अब आ गई है। भारतीय रेलवे ने इस ट्रैक पर पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन का कदम उठाया है।
12 मार्च से संचालन होगी ट्रेन (Hansi-Maham train)
हरियाणा-वासियों को सूचित कर दें कि, इंदौर से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 20957/20958 को अब हिसार तक विस्तारित कर दिया गया है। 12 मार्च को हिसार रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कदम न सिर्फ हांसी और महम के रेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, चूंकि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ट्रेन का रूट व शेड्यूल यहां देखें (Hansi-Maham train)
दरअसल् यह गाड़ी संख्या 20957 इंदौर से 11 मार्च को रवाना होगी और 12 मार्च की सुबह दिल्ली सफदरजंग व शकूरबस्ती होते हुए रोहतक, महम और हांसी के रास्ते हिसार आ पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 20958, 12 मार्च को हिसार से रवाना होकर इसी मार्ग से इंदौर जाएगी। जबकि यह ट्रेन साप्ताहिक तय दिनों पर संचालित की जाएगी। वहीं इस गाड़ी से भिवानी का चक्कर खत्म,समय और पैसे की बचत होगी। दरअसल् ट्रैक शुरू होने के बाद से अब तक इस रूट पर सिर्फ यात्री और डेमू ट्रेनों का ही संचालन हो रहा था।
शिक्षा और व्यापार के खुलेंगे नए अवसर (Hansi-Maham train)
आप सभी को बता दें कि, इस ट्रेन का डायरेक्ट जुड़ाव इंदौर, कोटा और मथुरा जैसे बड़े शहरों से होने से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। हिसार, हांसी और महम के हजारों छात्र जो कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा या उच्च शिक्षा के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर जाते हैं, उन्हें अब बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट से राहत मिलेगी। वहीं यात्रा का समय भी बचेगा और सुमगदायक रहेगी।














