Gurugram two Elevated Ramp : गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे के जाम से मिलेगी अब निजात, राजीव चौक पर बनेंगे दो एलिवेटेड रैंप को मिली मंजूरी

On: January 29, 2026 11:39 AM
Follow Us:
Gurugram two elevated ramps: Now there will be relief from the jam on the Delhi-Jaipur highway in Gurugram, two elevated ramps will be built at Rajiv Chowk, approved.

Gurugram two Elevated Ramp : हरियाणा के गुरुग्राम राजीव चौक और दिल्ली–जयपुर हाईवे पर जाम की परेशानी से जूझ रहे लाखों वाहन चालकों के लिए राहत भरी सूचना सामने आई है। बता दें कि राजीव चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दो एलिवेटेड ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे।

इन नेशनल हाईवों पर बनेंगे दो एलिवेटेड ग्रेड सेपरेटर (Gurugram two Elevated Ramp)

दिल्ली से सोहना की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए एनएच-48 के मुख्य कैरिजवे से एनएच-248ए के मुख्य कैरिजवे तक एक लेफ्ट-टर्न एलिवेटेड रैंप बनेगा, जिसमें सर्विस रोड के लिए एग्जिट की सुविधा भी होगी। वहीं सोहना से दिल्ली आने वाले ट्रैफिक के लिए एनएच-248ए यानी सोहना रोड और एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर) को जोड़ने वाला राइट-टर्न एलिवेटेड रैंप प्रस्तावित है, जिससे सर्विस रोड से आने वाले वाहन भी डायरेक्ट एलिवेटेड रैंप तक पहुंच सकेंगे।

आवागमन को सुगम बनाने में निर्णायक भूमिका (Gurugram two Elevated Ramp)

इसके साथ ही नरसिंहपुर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की पुरानी परेशानी को देखते हुए करीब 3 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। एनएचएआई ने इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह एलिवेटेड स्ट्रेच दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आवागमन को सुगम बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। एनएचएआई कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार और जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने संयुक्त कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

Gurugram two elevated ramps: Now there will be relief from the jam on the Delhi-Jaipur highway in Gurugram, two elevated ramps will be built at Rajiv Chowk, approved.
Gurugram two elevated ramps: Now there will be relief from the jam on the Delhi-Jaipur highway in Gurugram, two elevated ramps will be built at Rajiv Chowk, approved.

 

एलिवेटेड काॅरिडोर के बाद यह परेशानी होगी समाप्त (Gurugram two Elevated Ramp)

यह फैसला लिया गया है कि सोहना और मुंबई एक्सप्रेसवे के मध्य कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने तथा ट्रैफ़िक को कम करने के लिए इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी आगे बढ़ाया जाएगा। प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण हेतु जरुरी भूमि से संबंधित मुद्दों सहित किसी भी बाधा के समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बात की जाएगी। पाठकों बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिनभर ट्रैफिक जाम रहता है। हाईवे की दोनों लेन पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से सिरहौली बार्डर तक वाहन रेंगते हैं। सबसे बहुत खराब स्थिति नरसिंहपुर क्षेत्र में है। यहां पर जलभराव के अतिरिक्त द्वारका एक्सप्रेस वे क्लोवरलीफ तक वाहनों की गति पर ब्रेक लगे रहते हैं। एलिवेटेड काॅरिडोर के बाद यह परेशानी समाप्त होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  Danger Room heater : रूम हीटर बन सकता है आपरी जान के लिए खतरा, चलाते वक्त घर में भूलकर न करें ये गलती

नरसिंहपुर में जलभराव की समस्या समाप्त करने की तैयारी (Gurugram two Elevated Ramp)

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा नरसिंहपुर सर्विस लेन पर लंबे टाइम से चली आ रही जलभराव की परेशानी के समाधान के लिए बादशाहपुर तक जीएमडीए द्वारा स्टार्म वाटर ड्रेन बिछाया जा रहा है। जल निकासी व्यवस्था की दक्षता बढ़ाने के लिए एनएचएआई द्वारा एनएच-48 पर एक कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा तथा इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए दोनों एजेंसियां संयुक्त रूप से प्लान तैयार करेंगी।

Gurugram two elevated ramps: Now there will be relief from the jam on the Delhi-Jaipur highway in Gurugram, two elevated ramps will be built at Rajiv Chowk, approved.
Gurugram two elevated ramps: Now there will be relief from the jam on the Delhi-Jaipur highway in Gurugram, two elevated ramps will be built at Rajiv Chowk, approved.

 

लिफ्ट और रैंप वाले नए एफओबी बनेंगे (Gurugram two Elevated Ramp)

वहीं एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के विकास के प्रस्ताव पर परिचर्चा की गई। यह कदम उठाया गया कि जीएमडीए उन विभिन्न स्थानों की पहचान करेगा जहां पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवाजाही के लिए एफओबी की जरुरत है। एनएचएआई इन एफओबी के निर्माण का कार्य करेगा, जिन्हें आगे के रखरखाव के लिए जीएमडीए को सौंप दिया जाएगा। इन एफओबी में रैंप और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी तथा दोपहिया वाहनों की नियोजित आवागमन की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे मुख्य कैरिजवे पर यातायात का दबाव कम किया जा सके और पैदल यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो।

अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी (Gurugram two Elevated Ramp)

बरसात के दिनों के दौरान एनएचएआई के अधीन कुछ अंडरपास में जलभराव की परेशानी पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। यह निर्देश दिए गए कि जीएमडीए और एनएचएआई की इंजीनियरिंग विभाग चिह्नित स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करेंगी और स्टार्म वाटर ड्रेनेज कनेक्टिविटी के जरुर कार्य करेंगी, ताकि बरसात के दिनों के दौरान बरसाती पानी की निकासी सही की जा सके।

ये भी पढ़ें  Railway News : दिल्ली से हरियाणा होकर जैसलमेर के लिए 1 दिसंबर से चलेगी दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, देखें टाइम टेबल
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment