UGC NET : हरियाणा में एक दिन पहले ही यूजीसी नेट का पेपर लीक, एकेडमी में किया जा रहा था सॉल्व, सीएम फ्लांग ने मारी रेड

On: December 22, 2025 7:58 AM
Follow Us:
CSIR UGC NET Paper Leaked Haryana Academy Solve CM Flag Raid

CSIR UGC NET Paper Leak : सरकारी भर्तियों के पेपर लीक के मामले में बदनाम हो रहे हरियाणा पर एक और दाग आ लगा है। देश भर में चल रही CSIR UGC NET का पेपर हरियाणा में लीक हो गया है। एक कबड्डी एकेडमी पर पेपर को लीक कर के सॉल्व किया जा रहा था, जहां सीएम फ्लाइंग ने रेड की और कुछ लोगों, बच्चों को पकड़ा है।

बता दें कि देश भर में नेट की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) करवाई है। हरियाणा में इसका पेपर एक दिन पहले ही यानी 17 दिसंबर को ही आउट हो गया था। स्टूडेंट्स से 3 से 4 लाख रुपए में यह पेपर सॉल्व कराने का सौदा हुआ।इसके बाद स्टूडेंट्स को गाड़ी में बैठाकर गोहाना में एक कबड्डी एकेडमी पर ले जाया गया और वहां पेपर को सॉल्व कर के उत्तर याद करवाए और तैयारी करवाई गई।

सीएम फ्लाइंग की टीम को इसकी भनक लगी तो टीम ने रेड मारी। यहां करीब 37 परीक्षार्थी मिले, जो अगले दिन होने वाले पेपर को पहले ही पढ़ रहे थे। इनमें से 16 को कैमिस्ट्री तो 21 स्टूडेंट्स लाइफ साइंस विषय का पेपर देना था। मौके से दोनों विषयों के A व B सेट के प्रश्न पत्र मिले, जिनके कुल 66 पेज हैं।

UGC NET paper Leak : रोहतक के दो लोगों को गिया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने रोहतक के करोंथा गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों लोग पेपर को सॉल्व करवा रहे थे। विधानसभा में यह बड़ा मुद्दा न बन जाए, इसलिए इस कार्रवाई को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया। इस मामले में पांच लोगों के नाम सहित एफआईआर दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें  Uchana MLA : उचाना विधायक ने विधानसभा में उठाया ढाकल हैड से रजबाहा, बरसोला माइनर नहरी पानी की समय अवधि बढ़ाने का मुद्दा

UGC NET : 18 को था पेपर, 17 को हुआ लीक

दरअसल CSIR-UGC NET की परीक्षा 18 दिसंबर को थी और पेपर 17 दिसंबर को ही लीक करवा लिया गया था। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने धड़ाधड़ स्टूडेंट्स से संपर्क साधा और हर एक परीक्षार्थी से 3 से 4 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। जो भी परीक्षार्थी सहमत हुए, उन्हें गाड़ी में बैठाकर गोहाना की एक एकेडमी पर ले जाया गया और वहीं पर पेपर की तैयारी शुरू करवा दी गई।

सीएम फ्लाइंग को इसकी भनक लगी तो उन्होंने एकेडमी पर रेड मारी और यहां मौजूद सभी लोगों को दबोच लिया। यहां पर कुल 37 छात्र-छात्राएं और 2 अन्य व्यक्ति बैठे मिले। दोनों व्यक्तियों की पहचान नीरज कुमार धनखड़ और सचिन के तौर पर हुई। दोनों ही रोहतक के करौथा गांव के रहने वाले हैं।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी नीरज ने खुलासा किया है कि उसका भाई धीरज मोबाइल फोन पर पेपर भेजता था। वह मौके पर मौजूद लैपटॉप और दो प्रिंटर के जरिए प्रिंट निकालकर छात्रों को बांटता था। पुलिस ने गोहाना सदर थाने में 5 व्यक्तियों नीरज कुमार धनखड़, सचिन, धीरज, पवन व आशीष के खिलाफ CM फ्लाइंग रोहतक के SI कर्मबीर की शिकायत पर धारा 316(2)/318(4)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment