GGHS Ghogrian : घोघड़ियां के सरकारी स्कूल में लेक्चरर सेवानिवृत्ति पर हुआ कार्यक्रम, स्टाफ ने किया सम्मानित

On: February 1, 2026 5:39 PM
Follow Us:
GGHS Ghogrian: A program was held at the government school in Ghogharian on the retirement of a lecturer, and the staff honored him.

GGHS Ghogrian : उचाना। घोघड़ियां गांव के राजकीय कन्या हाई स्कूल में शनिवार को लेक्चरर रमेश शर्मा की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक बूरा, महेंद्र शर्मा, रामरतन शर्मा, संजय, समेत मौजिज लोग शामिल हुए।

स्कूल स्टॉफ सदस्यों ने रमेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि रमेश शर्मा ने हमेशा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की और बेटियों की शिक्षा में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से अहम भूमिका निभाई। रमेश शर्मा ने साल 1995 में सिरसा में पीआरटी टीचर के रूप में ज्वाइन किया था।

GGHS Ghogrian: A program was held at the government school in Ghogharian on the retirement of a lecturer, and the staff honored him.
GGHS Ghogrian: A program was held at the government school in Ghogharian on the retirement of a lecturer, and the staff honored him.

इसके बाद वह साल 2005 में टीजीटी के रूप में प्रमोट हुए और घोघड़ियां के सरकारी स्कूल में नियुक्त हुए। साल 2016 में रमेश शर्मा पीजीटी के रूप में प्रमोट हुए और उनकी ड्यूटी घोघड़ियां के कन्या हाई स्कूल (GGHS Ghogrian) में बतौर लेक्चरर आई। स्कूल में कार्यक्रम के बाद रमेश शर्मा को ढोल-नगाड़ों के साथ घर तक लाया गया।

रमेश शर्मा के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में परिवार, स्कूल स्टॉफ के अलावा कई प्रमुख शिक्षाविद शामिल हुए। सरपंच प्रतिनिधि दीपक ने रमेश शर्मा को शॉल भेंट किया और अध्यापकों ने भी उन्हें सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें  India Hydrogen Train : जींद से भंभेवा के बीच हुआ देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल, जानिए यहां पूरी जानकारी
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment