CNG PNG Rates Updates : सामान्य नागरिकों के लिए नए साल ला रहा है बड़ा तोहफाः CNG-PNG हो जाएगी सस्ती, जानें यहां पूरी जानकारी

On: December 19, 2025 10:00 AM
Follow Us:
CNG PNG Rates Updates: The new year brings a big gift for ordinary citizens: CNG-PNG will become cheaper, learn the full details here.

CNG PNG Rates Updates : अगले वर्ष के यानि नया साल के पहले ही दिन से देश के सामान्य नागिरकों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। बता दें कि गाड़ियों में उपयोग होने वाली सीएनजी और घरों में उपयोग होने वाली पीएनजी की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलने के आसार है।

दरअसल्, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) की तरफ से घोषित टैरिफ समायोजन एक जनवरी 2026 से लागू होने जा रहे है। इससे वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में प्रयोग होने वाली पीएनजी की मूल्यों में त्रुटि आएगी।

सस्ती हो जाएगी CNG-PNG की कीमतें (CNG PNG Rates Updates)

PNGRB के सदस्य एके तिवारी ने एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए बताया कि नया एकीकृत टैरिफ ढांचा उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 2-3 रुपये की बचत करेगा, जो राज्य और लागू करों के आधार पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि टैरिफ ढांचे को आसानी बनाते हुए क्षेत्रों की संख्या को तीन से घटाकर दो कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

CNG PNG Rates Updates: The new year brings a big gift for ordinary citizens: CNG-PNG will become cheaper, learn the full details here.
CNG PNG Rates Updates: The new year brings a big gift for ordinary citizens: CNG-PNG will become cheaper, learn the full details here.

 

जबकि पहले, 2023 में घोषित प्रणाली के तहत टैरिफ को दूरी आधारित तीन क्षेत्रों में बांटा गया था। इसमें 200 किमी तक की दूरी के लिए 42 रुपये, 300-1,200 किमी के लिए 80 रुपये और 1,200 किमी से ज्यादा की दूरी के लिए 107 रुपये तय किए गए थे। अब सिर्फ दो क्षेत्र होंगे।

नई कीमतें पूरे देश में होगी लागू (CNG PNG Rates Updates)

पाठकों को बता दें कि पहला क्षेत्र सीएनजी और घरेलू पीएनजी ग्राहकों के लिए पूरे देश में लागू होगी। पहले क्षेत्र के लिए एकीकृत दर अब 54 रुपये कीमतें निर्धारित की गई है, जो पहले के 80 रुपये और 107 रुपये कीमतों के मुकाबले कम है। दरअसल् यह नया टैरिफ ढांचा देश में कार्यरत 40 सिटी गैस वितरण कंपनियों द्वारा कवर किए गए 312 भौगोलिक क्षेत्रों के नागरिकों को फायदामंद करेगा। जबकि PNGRB ने यह सुनिश्चित किया है कि इस समायोजित टैरिफ का फायदा नागरिकों को दिया जाए और नियामक इसकी सक्रिय रूप से निगरानी करेगा। अधिकारी ने आगे बताया कि हमारा कार्य उपभोक्ताओं और इस व्यवसाय में आपरेटरों के भलाई में ही संतुलित एवं नियमित बनाना है।

ये भी पढ़ें  IRCTC Down : दिवाली-छठ पूजा से पहले ही रेलवे का वेबसाइट बैठी, नहीं हो रही टिकट बुकिंग, क्या करें यूजर
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment