christmas celebration 2025 : क्रिसमस बनाने वालों के लिए इन राज्यों में जाने के लिए मिलेगा नई ट्रेन में सफर करने का तोहफा, जानें यहां पूरी डिटेल

On: December 21, 2025 9:19 AM
Follow Us:
Christmas Celebration 2025: Those celebrating Christmas in these states will get the gift of traveling in a new train, know the full details here.

christmas celebration 2025 : भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा क्रिसमस, नए साल और सर्दियों की छुट्टी के दौरान सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि त्यौहार पर भीड़-भाड़ ना हो इसे देखते हुए मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से राजस्थान आने जाने वालों यात्रियों को एक गुड न्यूज दी है। जानें लेख के माध्यम से क्या है पूरी जानकारी?

इस दिन से चल रही है साप्ताहिक ट्रेन (christmas celebration 2025)

भारतीय रेलवे विभाग के अनुसार जयपुर के सांगानेर के मध्य एक विशेष ट्रेन पुणे – सांगानेर – पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। ये साप्ताहिक ट्रेन 19 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से और प्रत्येक शनिवार को सांगानेर से चली हुई है और 2 जनवरी 2026 तक कुल छह ट्रिप (फेरे) लगाएगी।

Christmas Celebration 2025: Those celebrating Christmas in these states will get the gift of traveling in a new train, know the full details here.
Christmas Celebration 2025: Those celebrating Christmas in these states will get the gift of traveling in a new train, know the full details here.

चार राज्यों में चलेगी साप्ताहिक ट्रेन (christmas celebration 2025)

विशेष सूचनाएं यह है कि इस ट्रेन के तहत चार राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं चार राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान) के 14 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल वीकली ट्रेन में 4 AC-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य श्रेणी और 2 सेकेंड क्लास सह गार्ड ब्रेक समेत कुल 18 कोच होंगे।

यह ट्रेन महाराष्ट्र में पुणे जंक्शन, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, गुजरात में वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, मध्य प्रदेश में रतलाम और राजस्थान में भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर और सांगानेर स्टेशनों पर रूकेगी।

ट्रेन का टाईम शेड्यूल (christmas celebration 2025)

  • ट्रेन का नाम- 01405 पुणे – सांगानेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (3 फेरे) लगाएगी।
  • कब चलेगी- 19 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान का समय- पुणे से हर शुक्रवार सुबह 09.45 बजे तक चलेगी।
  • आगमन का समय-  यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें  Aadhaar Card New Design : आधार कार्ड पर दिखेगी केवल फोटो-QR कोड, क्या नया आधार ऐप है कारण? जानिए क्या कहते हैं नियम
Christmas Celebration 2025: Those celebrating Christmas in these states will get the gift of traveling in a new train, know the full details here.
Christmas Celebration 2025: Those celebrating Christmas in these states will get the gift of traveling in a new train, know the full details here.

ट्रेन का नाम- 01406 सांगानेर-पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन (3 फेरे) लगाएगी।

  • कब चलेगी- यह ट्रेन 20 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
  • प्रस्थान का समय-  सांगानेर से हर शनिवार सुबह 11.35 बजे चलेगी।
  • आगमन का समय- यह ट्रेन अगले दिन सुबह 09.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

किन-किन ट्रेन स्टेशनों पर रुकेगी (christmas celebration 2025)

पाठकों को बता दें कि यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पुणे जंक्शन, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दूसरे दिन- भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर और सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। किस क्लास के कोच होंगे: 4 एसी-3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन समेत पूरे 18 कोच होंगे।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment