CCTV System hacked : देश- दुनिया में बढ़ते अपराध के कारण आज के दौर में घर, दुकान और सार्वजनिक जगहों पर CCTV कैमरे लगाना सामान्य हो गया है। ये कैमरे घर, ऑफिस या फिर किसी संस्था में चोरी और अपराध पर नजर रखने में सहायक होते हैं, किंतु अगर सही तरीके से उपयोग न किए जाएं तो यही कैमरे आपकी सुरक्षा के लिए खतरा भी बन सकते हैं। ऐसे में अनिवार्य है कि मजबूती सुरक्षा के साथ-साथ गोपनीयता का भी पूरा ख्याल रखा जाए।
इस समय रिमोट व्यू रखें बंद (CCTV System hacked)
लिहाजा यह है कि ज्यादात्तर आधुनिक CCTV सिस्टम में रिमोट व्यू का फीचर मिलता है, जिससे आप मोबाइल या लैपटॉप पर कहीं से भी कैमरा फीड व्यू करते हैं। दरअसल्, कमजोर पासवर्ड और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन न होने की स्थिति में हैकर्स इस सिस्टम को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसलिए जब तक बहुत अनिवार्य न हो, रिमोट व्यू को डिसेबल तथा बंद रखें। यदि इसे चालू रखना ही है, तो केवल आउटडोर कैमरों तक ही इसकी पहुंच सीमित रखें, ताकि आपकी सुरक्षा में सेंध ना लगे।

प्राइवेसी जोन इस तरह सेट करें (CCTV System hacked)
वैसे आप सभी को पता ही है लगभग सभी CCTV सिस्टम में प्राइवेसी जोन सेट करने का ऑप्शन होता है। इसके तहत आप घर के कुछ हिस्सों को कैमरे की नजर से बाहर रख सकते हैं। बेडरूम, बाथरूम या निजी जगहों को कैमरा व्यू से दूर रखें। वहीं, बाहर लगे कैमरों को इस तरह लगाएं कि पड़ोसियों की सुरक्षा प्रभावित न हो। ताकि आसपास की सुरक्षा के कारण आपका अच्छा माहौल बना रहे।
फुटेज स्टोर करने की लिमिट तय करें (CCTV System hacked)
कई बार लोग CCTV फुटेज महीनों तक सेव करके रखते हैं, जो डेटा लीक का बड़ा इश्यू बन सकता है। लिहाजा अच्छा होगा कि आप सिस्टम को इस तरह सेट करें कि निर्धारित समय के बाद फुटेज अपने आप डिलीट हो जाए। CCTV में 7 से 15 दिन की स्टोरेज लिमिट लगाकर रखें। ताकि कैमरा स्पष्ट एवं तेजी से आपकी सुरक्षा में तत्पर रहें।

एन्क्रिप्टेड स्टोरेज और सही पासवर्ड कैसे बनाएं ? (CCTV System hacked)
- पाठकों को बता दें कि, CCTV फुटेज को सदा एन्क्रिप्टेड स्टोरेज या सुरक्षित क्लाउड अकाउंट में सेव करें।
- यह भी सुनिश्चित करें कि कैमरा सिस्टम पासवर्ड-प्रोटेक्टेड Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ा हो।
- साथ ही, कैमरे का फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहें।
- सबसे बड़ी गलती डिफॉल्ट पासवर्ड न बदलना है, जिससे सिस्टम आसानी से हैक हो सकता है।
- मजबूत और यूनिक पासवर्ड अवश्य इस्तेमाल करें।
- यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो CCTV कैमरे आपकी सुरक्षा के साथ-साथ आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रखने में सहायक होगा।














