Bank Holidays December 2025 : दिसंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

On: November 29, 2025 3:23 PM
Follow Us:
Bank Holidays December 2025 Holidays galore in December, banks will remain closed for so many days, see the full list

Bank Holidays December 2025 : साल का आखिरी महीना यानि दिसंबर बैंक उपभोक्ताओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि इस महीने छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं, नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं पहली की तरह सुचारू रहेंगी लेकिन बैंक में जमा-निकासी जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर माह में कितनी और कब-कब छुट्टियां रहने वाली हैं।

यहां बताते चलें कि बैंक हॉलिडे कई बार रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होने की वजह से हर राज्य में अलग-अलग होते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि पूरे भारत में ही बैंकों की छुट्टियां हों। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays December 2025) के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Bank Holidays December 2025 : देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 दिसंबर (सोमवार)- ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 3 दिसंबर (बुधवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे, जो 16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी के सम्मान में मनाया जाता है।
  • 7 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 12 दिसंबर (शुक्रवार)- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 दिसंबर दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 दिसंबर को देश भर में रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 18 दिसंबर (गुरुवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण इस दिन भी शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार)- इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार)- सिक्किम में नए साल का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें
    लोसूंग या नामसूंग का त्योहार भी शामिल है. इस वजह से सिक्किम में बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे.
  • 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 24 दिसंबर (बुधवार)- क्रिसमस ईव के चलते इस तारीख को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद
    रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा.
  • 25 दिसंबर (गुरुवार)- क्रिसमस के मौके पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार)- आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 दिसंबर (शनिवार)- कोहिमा में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, यह महीने का चौथा शनिवार होगा इसलिए देश के बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 दिसंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 30 दिसंबर (मंगलवार)- शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 31 दिसंबर (बुधवार): आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के कारण बैंक (Bank Holidays December) बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें  Honey For Glowing Skin: इन आसान तीन तरीकों से शहद से पाए अपना चमकदार चेहरा ? कुछ ही दिनों में खिल उठेगा चेहरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment