Relationship Open Marriage : भारत जैसे देश में पति-पत्नी के बीच किसी ओर से रिलेशनशिप का पता चल जाए, तो रिश्ते टूटते ही हैं और मर्डर तक हो जाते हैं। किंतु दुनिया की बात करें तो, रिश्तों और वफादारी की डेफिनेशन हर देश और संस्कृति में भिन्न हो सकती है किंतु ब्रिटेन के एक कपल ने ‘ओपन मैरिज’ (Open Marriage) के नाम पर जो मिसाल पेश की है उसने इंटरनेट पर जबरदस्त बहस छड़ी हुई है। बता दें कि यहां एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति को दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने की इजाजत दी बल्कि स्वयं ही उसके लिए दो गर्लफ्रेंड्स भी खोजकर लाईं। अब यह पूरा परिवार एक विशेष कॉन्ट्रैक्ट के तहत रहता है जिसमें पति ही घर की कमान संभालता है। आए जानें आगे विस्तार से…
कैसा हुआ रिश्ता तय और तीन पत्नियां ? (Relationship Open Marriage)
दरअसल्, स्कॉट और ब्रेंडा की शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7 वर्ष पहले इन्होंने अपनी शादी को एक नया मोड़ देने का कदम उठाया। बता दें कि, ब्रेंडा ने स्वयं समांथा और अयांड्रा नाम की दो लड़कियों को इस रिलेशन में सम्मिलित किया। अहम चर्चा यह है कि ये तीनों महिलाएं स्कॉट को अपना पार्टनर मानती हैं किंतु आपस में इनका रिश्ता सिर्फ बहनों जैसा है। वे आपस में किसी भी तरह के बैर नहीं रखती और ना ही रोमांटिक संबंध में रहती हैं।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें सुनकर आप भी चौंक जाएंगे (Relationship Open Marriage)
हाल ही में इस परिवार ने एक शो के दौरान अहम खुलासा किया कि उन्होंने एक लिखित कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस समझौते के अनुसार स्कॉट के पास अपनी पत्नी और दोनों गर्लफ्रेंड्स पर पूरा नियंत्रण रहता है। स्कॉट निर्धारित करता है कि तीनों महिलाएं कब उसके साथ सोएंगी, कब जागेंगी और कब उसके साथ खाना खाएंगी और यहां तक की उन्हें कैसे कपड़े पहनने हैं और कितना मेकअप करना है यह भी स्कॉट ही चुनता है। स्कॉट के पास तीनों महिलाओं की गूगल लोकेशन (Google Location) रहती है और वह उनके फोन के मैसेज भी पढ़ सकता है। इस तरह वो महिलाओं पर नियंत्रण बनाए हुए रखे हैं।
महिलाओं ने कहा, हमें आजादी की परवाह नहीं (Relationship Open Marriage)
हैरानी तब हुई जब तीनों महिलाओं को इस तरह के कंट्रोल करने से कोई दिक्कत नहीं है। उनका मानना है कि उन्हें स्कॉट के आदेशों को मानना बेस्ट लगता है और उन्हें अपनी आजादी छिनने का कोई मलाल नहीं है। वे इस रिश्ते में स्वयं को सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं। इस तरह के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बहस के साथ मजाक उड़ाया है और कमेंटों की लहर से ट्रोल किया।













