Traffic Vehicle Rules : कुछ लोग बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट केवल पुलिस की नजर से बचने के लिए पहन लेते हैं। मगर कई बार हेलमेट बस सिर पर रखा होता है, किंतु उसकी पट्टी (Strap) बंद नहीं होती। यदि आप भी ऐसा करते हैं और समझते हैं कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि आपकी यह लापरवाही सुरक्षा के लिहाज से आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकती है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों के तहत सिर्फ हेलमेट पहन लेना ही दिखाना नहीं है तथा इसे सुनिश्चित तरीके से और पट्टी बांधकर पहनना जरुरी है। आए जानें आगे विस्तार से….
क्या कहते हैं ट्रैफिक के नियम ? (Traffic Vehicle Rules)
दरअसल् बता दें कि, मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) के कानून के तहत, केवल हेलमेट पहन लेना ही उचित नहीं है, बल्कि अनुचित हैं। क्योंकि हेलमेट को सही तरीके से, सिर पर कसकर और पट्टी बंद करके पहनना जरुरी है। जैसा कि नीचे बताया गया है…

- आप हेलमेट पहनने के दौरान उसकी पट्टी खुली है या लॉक नहीं करते है, तो इसे हेलमेट न पहनने के बराबर माना जाएगा।
- चेकिंग के दौरान पुलिस को यदि आपका हेलमेट खुला या ढीला मिले, तो धारा 194D के जरिए 1000 से 2000 रुपये तक का चालान काट सकती है।
- इसका अर्थ है कि केवल चालान का डर ही नहीं है, बल्कि यह नियम आपकी जान बचाना तथा आपकी सुरक्षा के हित में बनाया गया है।
सुरक्षा का महत्व समझें (Traffic Vehicle Rules)
आप जरा इमेजन किजिए, कहीं यदि आप हेलमेट बिना पट्टी के पहनकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। तेज़ झटके में हेलमेट सिर से उतर सकता है, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में हेलमेट पहनने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए हेलमेट का सही उपयोग आपकी सुरक्षा के लिए उतना ही अनिवार्य है जितना उसे पहनकर चलना।














