Jind Khap Pardhan FIR : हरियाणा के जींद में महिला अधिकारी ने खाप प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस दोनों के खिलाफ केस (Jind Khap Pardhan FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जींद के उचाना में एक विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी ने शिकायत में लिखा कि 14 दिसंबर को घसो के बलजीत के फोन से शाम को तीन काल आई हुई थी। जब उस फोन पर काल की तो पहले बलजीत ने बात की उसके बाद सूरजभान बोल रहा था जो खुद को खाप का प्रधान बता रहा था। सूरजभान द्वारा उसके गृहस्त जीवन (Jind Khap Pardhan FIR) पर अभद्र टिप्पणी की गई।
Jind Khap Pardhan FIR : प्रधान ने कहा, रंजिश के तहत किया जा रहा
पिछले करीब साढ़े छह साल से उचाना में कार्यरत है। कई बार उच्च अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है। कार्यकाल के दौरान उसके खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं है। बलजीत व सूरजभान पर शक जताया कि किसी रंजिश के तहत ऐसा किया है और इन दोनों व्यक्तियों से जान का खतरा भी है। सूरजभान घसो ने कहा कि बलजीत ने शाम साढ़े पांच बजे अधिकारी के पास फोन किया तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया।
साढ़े सात बजे बात हुई तो गांव की समस्या को लेकर बातचीत की थी। बलजीत ने फोन मेरे को दिया तो उसने फोन पर पारिवारिक राजी-खुशी, विभाग संबंधित जो समस्या है उसके बारे में बातचीत की। अब जानकारी मिली है कि महिला अधिकारी ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर मामला दर्ज हुआ है। किसी भी तरह की जांच के लिए वो तैयार है।














