Success Story : घरों में अखबार डालते हुए वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डाली, 16 करोड़ लोगों ने देखी, India’s Got Talent में पहुंचा हरियाणा का छोरा

On: December 10, 2025 1:52 PM
Follow Us:
Success Story Haryana Jind Safidon Deepak Saini Indias Got Talent viral video of throwing newspaper

Success Story : वह सुबह हॉकर का काम करते हुए घरों में साइकिल पर अखबार डालने का काम करता था। उसने अखबार डालते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी, जो वायरल हो गई और उसे 160 मिलियन यानि 16 करोड़ लोगों ने देखी। इसके बाद वह पापुलर हो गया और मुबई में इंडिया गोट टेलेंट (India’s Got Talent) में जा पहुंचा। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के दीपक सैनी की। दीपक सैनी के इस हुनर की नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा समेत India’s Got Talent सेट के सभी लोगों ने तारीफ की।

बता दें कि जब से सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म आए हैं, गरीब घरों से प्रतिभाएं निकल कर सामने आ रही हैं। जहां लोगों की पहुंच भी नहीं होती, वहां पर प्रतिभा छिपी होती है लेकिन प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण वह बाहर नहीं (Success Story) आ पाती। लेकिन अब गरीब और बहुत जमीनी स्तर से प्रतिभाएं सामने आने लगी हैं, क्योंकि लोग टेलेंट को पसंद करते हैं और उनकी वीडियो वायरल हो जाती हैं। इसके बाद बड़े स्टेज तक भी ये प्रतिभाएं पहुंच जाती हैं। सफीदों के दीपक सैनी के अखबार डालने के अनोखे हुनर के कारण दीपक को देश के चर्चित शो इंडिया गॉट टैलेंट में ऑडिशन का मौका मिला, जहां उसने अपना कमाल सभी के सामने पेश किया।

Success Story : नवजोत सिंह सिद्धू, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने की जमकर तारीफ

इंडियाज गॉट टेलेंट (India’s Got Talent) के ऑडिशन के दौरान दीपक सैनी के सामने जज के रूप में पूर्व क्रिकेटर एवं नेता नवजोत सिंह सिद्धू तथा बॉलीवुड की अदाकारा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बैठी थी। दोनों ही दीपक सैनी के हुनर को देख कर दातों तले उंगली दबाने लगे, क्योंकि जिस तरह से दीपक सैनी ने अखबार फेंककर सीधे लोगों के हाथ में डाले तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल दीपक स्कूटी या साइकिल पर बैठे-बैठे ही 50 मीटर दूर तक अखबार फेंकता, जो कभी गेट के ऊपर से तो कभी गेट के नीचे से, सीधे घरों के अंदर जाता है। दो मंजिला मकान तक भी दीपक अखबार को नीचे से ही फेंककर डाल देता है।

ये भी पढ़ें  CBI Seeks Student Data Schools : हरियाणा में CBI ने मांगा 5 स्कूलों से छात्रों का डेटा, स्कॉलरशिप राशि में गड़बड़ी की आशंका, ये जानकारी मांगी
Success Story Haryana Jind Safidon Deepak Saini Indias Got Talent viral video of throwing newspaper
Success Story Haryana Jind Safidon Deepak Saini Indias Got Talent viral video of throwing newspaper

 

Success Story : इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो तो आए 16 करोड़ व्यूज

इंडियाज गॉट टेलेंट (India’s Got Talent) के सेट पर दीपक की उस वीडियो को भी दिखाया गया, जो वायरल हो रही है। इस वीडियो के 160 मिलियन यानि 16 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में दीपक स्कूटी पर पर चलते-चलते अखबार को इतनी सटीकता से फेंकता है कि वह सीधे घर के गेट या दुकान के शटर के भीतर जाकर गिरता है। इसी वीडियो के चलते शो की टीम ने उसे ऑडिशन के लिए मुंबई बुलाया।

Success Story : दीपक 15 साल से डाल से डाल रहा घरों में अखबार

दीपक सैनी पिछले 15 सालों से घरों में हॉकर के रूप में अखबार डालने का काम कर रहा है। लगातार काम, मेहनत, समर्पण भाव ने उसे काम से बोरियत महसूस नहीं होने दी और रोजाना अखबार फेंकने के तरीके ने उसे ये हुनर दिया, जिसमें वह परफेक्ट हो गया। उसे खुद भी नहीं पता चला कि कब यह उसका यूनिक टेलेंट बन गया। मुंबई से लौटने पर सफीदों के लोगों ने दीपक का फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नगरवासियों में खुशी थी कि उनका बेटा राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर आया।

“मेहनत करो, फल जरूर मिलता है”—दीपक सैनी

दीपक ने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। यदि मन से किया जाए तो वही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाता है। मलाइका और सिद्धू द्वारा की गई तारीफ ने उसे और मेहनत करने की प्रेरणा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment