Psycho Killer Lady : हरियाणा की साइको कीलर महिला, खुद के बेटे समेत 4 बच्चों को एक ही तरीके से मारा, सुंदर बच्चों से थी नफरत

On: December 3, 2025 4:43 PM
Follow Us:
Psycho Killer Lady A psycho killer woman from Haryana killed four children including her own son in the same manner she hated beautiful children.

Haryana Psycho Killer Lady : हरियाणा में पुलिस ने एक ऐसी साइको कीलर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद के बेटे समेत चार बच्चों को एक ही तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी साइको कीलर महिला को सुंदर बच्चों से नफरत थी और मौका देखते ही सुंदर बच्चों को मौत की नींद सुला देती। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की तो उसने सारी वारदात कबूल कर ली। इस घटना से हर कोई सतब्ध है और कोई सोच भी नहीं सकता कि खुद के बेटे को भी महिला (Haryana Psycho Killer Lady) मौत के घाट उतार सकती है।

आरोपी महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के भावड़ गांव निवासी नवीन की पत्नी पूनम के रूप में हुई है। महिला उस समय पकड़ी गई, जब उसने अपनी छह साल की भतीजी को पानी के टब में डुबोकर मार दिया और मृतक बच्ची के दादा रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को संदेहुआ। उसने हत्या का मामला दर्ज करवाकर जांच करवाई तो मामले की परत उघड़ी और एक के बाद एक कड़ी जुड़ते हुए साइको कीलर महिला (Haryana Psycho Killer Lady) की कारगुजारी सबके सामने गई।

Psycho Killer Lady A psycho killer woman from Haryana killed four children including her own son in the same manner she hated beautiful children.
Psycho Killer Lady A psycho killer woman from Haryana killed four children including her own son in the same manner she hated beautiful children.

 

आरोपी महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि सुंदर दिखने वाले बच्चों से उसे नफरत थी और उन्हें देखते ही उसका मन विचलित होने लगता, इसलिए उन्हें मार देती। एक बच्चे को पानी के टब में डूबोकर मारते हुए उसके खुद के बेटे ने देख लिया तो उसने अपने ही बेटे को भी पानी के टब में डूबोकर मार दिया। साइको कीलर आरोपी महिला (Haryana Psycho Killer Lady) को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Masoom Sharma Song Ban : सिंगर मासूम शर्मा ने मंच पर गाया बैन गाना एक खटोला जेल के भीतर, झूमी BJP सांसद

Psycho Killer Lady : खुद के बेटे, भांजी, भतीजे को पानी के टब में डूबोया

पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत की पूनम पत्नी नवीन निवासी गांव भावड़ जिला सोनीपत बच्चों की हत्या कर रही थी। इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में दोचार दिन पहले हुई 6 साल की बच्ची की हत्या महिला ने की थी। साल 2023 में आरोपी महिला ने अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी। वहीं, महिला ने अगस्त 2025 में सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था।

Story of a psycho killer woman from Haryana, who killed 4 children including her own son in the same manner, she hated beautiful children.
Story of a psycho killer woman from Haryana, who killed 4 children including her own son in the same manner, she hated beautiful children.

 

Psycho Killer Lady : ऐसे पकड़ में आई साइको कीलर महिला

सोनीपत के भावड़ गांव निवासी पाल सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित रामनगर में रहता है। पानीपत के नौल्था गांव निवासी उनके रिश्तेदार सतपाल के बेटे अमन की शादी थी। बीते सोमवार 1 दिसंबर को उसकी बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी ओमवती, बेटे संदीप, पुत्रवधू, 6 साल की पोती विधि और 10 माह के पोते के साथ शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार को करीब 1:30 बजे बारात नौल्था गांव से रवाना हुई थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर सूचना मिली कि विधि गायब हो गई है और वह मिल (Story of a psycho killer woman from Haryana) नहीं रही।

परिवार बच्ची की तलाश में जुट गया। करीब 1 घंटे के बाद उनकी पत्नी ओमवती शादी वाले घर में पहली मंजिल पर स्टोर रूम के पास पहुंची। स्टोर रूम का कुंडा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में अंदर रखे पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन थे। विधि को पानी से बाहर निकाला। बच्ची को NC मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat train : दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले में चलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, इन शहर के यात्रियों मिलेगी सुविधा

मृतक बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में (Psycho Killer Lady ) चाची है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment