Jind to Kurukshetra : गीता जयंती पर चलाई स्पेशल ट्रेन का टाइम बदला, देखें नई टाइम टेबल

On: November 27, 2025 8:21 AM
Follow Us:
Jind to Kurukshetra: Timing of special train changed on Geeta Jayanti, see new timetable

Jind to Kurukshetra Train Timetable : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाई गई जींद से कुरुक्षेत्र के बीच की ट्रेन नंबर 14481 का कुरुक्षेत्र से जींद वापसी के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन दोपहर दो बजे की जगह शाम पांच बजे कुरुक्षेत्र से जींद के लिए रवाना होगी।

जींद-कुरुक्षेत्र के लिए चलाई स्पेशल का आवागमन अब केवल तीन दिन का ही बचा है। ट्रेन नंबर 04481-82 जींद-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 नवंबर, 30 नवंबर व पांच दिसंबर को रहेगा। जींद से कुरुक्षेत्र की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। ट्रेन में यह सफर यात्री तीन घंटे में (Jind to Kurukshetra train) तय कर पाएंगे। पिछले वर्षों की तरह अभी रोडवेज की ओर से कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह के लिए कोई स्पेशल बस नहीं चलाई गई है। ऐसे में जींद से कुरुक्षेत्र गीता जयंती में जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत है।

Jind to Kurukshetra train time : पहले ये था ट्रेन का समय 

इससे पहले अब यह स्पेशल ट्रेन 22, 23 व 25 नवंबर को भी जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर चली है। ट्रेन नंबर 04482 जींद से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होगी, जो उचाना, घसाे, नरवाना, कलायत, कैथल, टीक के रास्ते दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04481 कुरुक्षेत्र से शाम पांच बजे जींद के लिए रवाना होगी, जो वापसी में रात लगभग आठ बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र धार्मिक दृष्टि से एक (Rilway news) महत्वपूर्ण स्थान है।

Jind to Kurukshetra: Timing of special train changed on Geeta Jayanti, see new timetable
Jind to Kurukshetra: Timing of special train changed on Geeta Jayanti, see new timetable

 

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यहां कौरवों और पांडवों का युद्ध हुआ था और भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाता है। तीर्थयात्री ब्रह्म सरोवर और सन्निहित जैसे पवित्र सरोवरों में स्नान करते हैं। गीता जयंती महोत्सव के दौरान श्लोक गायन, भजन, कथा वाचन, नृत्य प्रदर्शन और पुस्तक प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां होती है, जिसको देखने जगह-जगह से श्रद्धालु कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के हेडक्वार्टर ने मांगा रात्रि ठहराव वाली बसों का डेटा, सभी महाप्रबंधकों को लैटर जारी

Jind to Kurukshetra : जींद से कुरुक्षेत्र चलती है तीन पैसेंजर ट्रेन

अभी हाल में जींद से कुरुक्षेत्र रूट पर तीन पैसेंजर ट्रेन चलती हैं। इसमें पहली ट्रेन 54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर चलती है, जो आठ बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन नंबर 54040 सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54048 शाम पांच बजकर 50 मिनट पर जींद से चलती है, जो रात नौ बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचती है।

वहीं कुरुक्षेत्र से वापसी में ट्रेन नंबर 54037 नौ बजकर 20 मिनट पर चलती (Jind to Kurukshetra train time) है, दोपहर लगभग सवा 12 बजे जींद पहुंचती है। इसके अलावा शाम छह बजकर 20 मिनट पर ट्रेन नंबर 54041 चलती है, जो रात को लगभग नौ बजे जींद पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54047 रात दस बजे कुरुक्षेत्र से चलकर सुबह लगभग सवा 12 बजे जींद पहुंचती है।

Jind to Kurukshetra : स्पेशल ट्रेन का वापसी के समय में हुआ बदलाव

जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जींद से कुरुक्षेत्र के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 22 नवंबर से यह ट्रेन चलेगी (Jind to Kurukshetra rail time) जो पांच दिसंबर तक आवागमन करेगी। ट्रेन नंबर 04481 जो कुरुक्षेत्र से पहले दोपहर दो बजे जींद के लिए वापस चलती थी, वह ट्रेन अब शाम पांच बजे कुरुक्षेत्र से जींद के लिए रवाना होगी। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

ये भी पढ़ें  Haryana grant land ownership : हरियाणा के लोगों के लिए गुड न्यूज! इस नई तकनीकि के आधार पर अब मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Jind CRSU : चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में भर्तियों पर लगी रोक हटी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment