Helmet Cleaning Tircks : आजमाए ये घरेलू तरीके चमकने लगेगा गंदे से गंदा आपका बाइक हेलमेट, आए जानें साफ करने की तरीके

On: November 26, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.

Helmet Cleaning Tircks : आप जैसे बाइक को मेंटेन रखने में कसरत करते है, उसी तरह से हेलमेट को भी साफ करने की आवश्यकता होती है। हेलमेट साफ होगा तो,तभी आप अपने सफर में सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। इस तरह हेलमेट की सफाई को बहुत से लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए हम यहां पर आपको हेलमेट को साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

हेलमेट की सफाई (Helmet Cleaning Tircks) करने के बेहत्तर तरीका
1. हेलमेट के बाहरी हिस्से की सफाई 

  • आपको सबसे पहले गुनगुने पानी से हल्का गीला किया हुआ माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना होगा।
  • इसके बाद आपको हेलमेट को धीरे-धीरे पोंछना होगा। इससे सतह पर जमी धूल आसानी से निकल जाती है।
  • यदि हेलमेट पर कुछ जिद्दी दाग हो, तो उन्हें हटाने के लिए आप टिशू पेपर को गीला करके 15-20 के लिए उसपर रखकर छोड़ दें।
  • इसके बाद दाग आसानी से साफ हो जाएगा। जरूरत पड़े तो इस प्रक्रिया दो दोहराएं।
  • आखिरी में सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हेलमेट के पूरे बाहरी हिस्से को अच्छी तरह से पोंछ दें।
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.

2. हेलमेट के एयर वेंट्स की सफाई (Helmet Cleaning Tircks) इस तरह करें
लंबे समय तक हेलमेट का उपयोग करने से एयर वेंट्स में बहुत धूल जम जाती है। यदि एयर वेंट्स बड़े हैं, तो कपड़े के कोने से उन्हें साफ करें। यदि वेंट्स छोटे हैं, तो उनकी सफाई के लिए पतला रोल किया हुआ टिशू पेपर या ईयरबड का यूज करें। इसकी सफाई के दौरान बहुत दम न लगाएं, इससे वेंट को बंद करने वाले मैकेनिज्म टूट सकते हैं।

ये भी पढ़ें  vitamin deficiency : इस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है! शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए, जानें यहां

3. हेलमेट के इनर पैड्स की क्लीनिंग (Helmet Cleaning Tircks)

  • सबसे ज्यादा हेलमेट के अंदर लगे कुशन को क्लिन करें। इसे क्लीन करने के लिए पहले अपने हेलमेट की मैनुअल देखें और जानें कि पैड्स कैसे निकलते हैं।
  • इसे निकालने बाद आप इसकी सफाई नम कपड़े से वाइप-क्लीन कर सकते हैं या फिर पैड्स को गुनगुने पानी और हल्के साबुन वाले टब में 1 घंटे के लिए डालकर भी क्लीन कर सकते हैं।
  • यदि आप इसे पानी और सोप के घोल से साफ करते हैं, तो उसे घोल से बाहर निकालने के बाद बहते पानी में हल्के से धोएँ।
  • हाथ से हल्का दबाकर पानी निकालें, कभी भी पैड्स को मरोड़ें नहीं। इसे धूप की जगह पर छांव में सुखाएं।
  • हेयर ड्रायर का यूज न करें, इससे पैड्स खराब हो सकते हैं। यदि पैड्स में रिमूवेबल लाइनर हैं, तो कुछ पैड्स वॉशिंग मशीन के जेंट’ या सॉफ्ट मोड में भी धुल सकते हैं।
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.

4. हेलमेट के वाइजर की क्लीनिंग (Helmet Cleaning Tircks)

  • हेलमेट को वाइजर को क्लीन करने के लिए आप गुनगुने पानी का उपयोग करें।
  • वाइजर पर लगे हुए जिद्दी दाग को क्लीन करने के लिए गीला टिशू पेपर चिपका दें।
  • यह वही तरीका है, जो हेलमेट के बाहरी हिस्से को क्लीन करने के लिए किया गया था।
  • क्लीनिंग के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाएं ताकि उस पर स्क्रैच न आएं।

5. वाइजर मैकेनिज्म की क्लीनिंग (Helmet Cleaning Tircks) और लुब्रिकेशन

  • लंबे समय तक हेलमेट की पूरी सफाई नहीं करने पर वाइजर के मैकेनिज्म पर भी मिट्टी और धूल जमा हो जाती है। इसे आप साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • छोटे हिस्सों और क्रेविसेज को साफ करने के लिए टिशू पेपर या ईयरबड का इस्तेमाल करें। यदि आपके हेलमेट में रिमूवेबल मैकेनिज्म है, तो इसे बहते पानी में धोकर सुखा लें।
  • जरूरत पड़ने पर हल्का लुब्रिकेशन भी किया जा सकता है, मगर हमेशा अपने हेलमेट की मैनुअल के निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें  Body lotion Selling India : देश में बिकने वाले आधे से अधिक बॉडी लोशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकेंगे 2030 तक, जानिए यहां पूरी जानाकारी
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.
Helmet Cleaning Tips: Try these home remedies to make your bike helmet shine even on the dirtiest of surfaces. Learn how to clean it.

हेलमेट कब और कितनी बार साफ (Helmet Cleaning Tircks) करना चाहिए?
पाठकों को बता दें कि, धूल और ट्रैफिक के बीच हेलमेट जल्दी गंदगी हो जाती है। यदि आपको ज्यादा पसीना निकलता है, तो हेलमेट से बदबू भी जल्दी आने लगती है। इसलिए इसकी सफाई ज्यादा जरूरी हो जाती है। हेलमेट को गर्मियों में हफ्ते में एक बार और बाकी मौसम में महीने में एक बार जरूर क्लीन करना चाहिए। नियमित सफाई से हेलमेट न सिर्फ सदा नया जैसा दिखता है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment