Jind : दामाद की जिद्द के आगे झुकना पड़ा, जूनियर लेक्चरर ने 1 रुपया शगुन लेकर बिना दहेज की शादी

On: November 12, 2025 8:27 PM
Follow Us:
Jind Had to bow to the insistence of son-in-law, junior lecturer took Rs 1 as shagun and got married without dowry.

Jind married without dowry: जींद के उचाना क्षेत्र स्वतंत्रता समूह सेवा समिति के संस्थापक सदस्य रणबीर श्योकंद उचाना खुर्द ने अपने बेटे जूनियर लेक्चरर डा. आशीष श्योकंद की शादी में शगुन के रुपये में एक रुपया लिया। बिना दहेज के शादी कर समाज में मिसाल पेश की है। रिश्ता जोड़ते समय ही डा. आशीष श्योकंद के परिवार ने यह शर्त रख दी थी कि वह किसी भी प्रकार दहेज नहीं लेंगे।

शगुन के तौर पर केवल एक रुपया लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। उचाना खुर्द के रहने वाले जूनियर लेक्चरर डा. आशीष श्योकंद ने नौ नवंबर को पानीपत जिले की प्रियंका पुत्री बीरेंद्र पानू के साथ सात फेरे लिए। नौ नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन कर एक रुपया शगुन लेकर रोहित और दीक्षा शादी के बंधन में बंध गए। संपन्न परिवार होते हुए भी शादी में किसी तरह का अनावश्यक खर्च नहीं किया गया।

Jind married without dowry : माता-पिता की इच्छा थी, बिना दहेज के दुल्हन को लाएं घर

जूनियर लेक्चरर डा. आशीष श्योकंद ने बताया कि उनकी व उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वह बिना दहेज के दुल्हन को अपने घर लाएं। प्रियंका के पिता बीरेंद्र पानू ने कहा कि वह अपनी बेटी को शादी में दहेज चाहते थे, लेकिन दामाद की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। शादी में शगुन के तौर पर केवल एक रुपया दिया। बिना दहेज की इस शादी की आसपास चारों तरफ तारीफ हो रही है।

Jind Had to bow to the insistence of son-in-law, junior lecturer took Rs 1 as shagun and got married without dowry.
Jind Had to bow to the insistence of son-in-law, junior lecturer took Rs 1 as shagun and got married without dowry.

 

रणबीर श्योकंद ने कहा कि दहेज भारतीय समाज में एक कुप्रथा है, जिसकी जड़े बहुत गहरी है। इस कुप्रथा को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। स्वतंत्रता समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर, प्रधान कृष्ण श्योकंद ने कहा कि बिना दहेज की शादी करके डा. आशीष श्योकंद ने प्रेरणादायक पहल की है। हर किसी को इससे प्रेरित होना चाहिए।

ये भी पढ़ें  Jind Tahasildar : जींद में तहसीलदार पर लगे अपने कार्यालय में नहीं बैठने के आरोप, CTM ने किया तलब

Jind married without dowry : इन लोगों ने दिया आशीर्वाद

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, उमेद लोहान, कर्नल अशोक श्योकंद, कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कैप्टन रणधीर चहल, कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला, दरवेश पूनिया, अनूप नैन, अजीत डाेहाना खेड़ा, राजीव डूमरखां, कुलवंत मोर, महेंद्र लोधर, अजमेर श्योकंद, भाग सिंह खनौदा, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, दिनेश राखी, मोनू बहादपुर गढ़, ईश्वर डीपीई, रामलाल बैंगलोर, हरीश सहित अन्य प्रमुख गणमान्य लोगों ने भी बिना दहेज की शादी की प्रशंसा कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now