Masoom Sharma Song Ban : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने खेल महोत्सव के दौरान एक बार फिर से सार्वजनिक मंच पर बैन गाना एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर गाना गाया। इस गाने पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता झूमते नजर आए। इसकी वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है। सांसद रेखा शर्मा तो अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाती नजर आ रही है।
बता दें कि पंचकूला में इस समय खेल महोत्सव चला हुआ है। वहां महोत्सव में राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा के अलावा BJP के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma Song ban Khatola) को भी बुलाया गया था। मासूम शर्मा ने इस मंच से बैन किए गए गाने को गाना शुरू कर दिया तो भाजपा के नेता इस पर झूमने लगे। गाने के बोल ये थे, एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर, बाहर वाले पर शूटर बैठे, भीतरले पर बैठा यार।

Masoom Sharma Song Ban : मासूम शर्मा के सबसे ज्यादा गाने हुए हैं बैन
बताते चलें कि हरियाणा सरकार ने मार्च 2025 में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को यूट्यूब से हटवा दिया था। इसमें मासूम शर्मा (Masoom Sharma) के सबसे ज्यादा 14 गानों के अलावा नरेंद्र भगाना, अमित रोहतकिया, गजेंद्र फोगाट, अंकित बालियान, सुमित पारता, केडी, हर्ष संधू, राज मावर, मनीषा शर्मा समेत कई कलाकारों के गाने शामिल हैं। जिस भी गाने में गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा था, उसी गाने को यूट्यूब पर बैन किया जा रहा था।

राजस्थान में भी नहीं गाने दिया था खटोला गाना
इससे पहले राजस्थान के जयपुर में हुए एक लाइव शो में मासूम शर्मा (Masoom Sharma Controversy) ने एक खटोला जेल के भीतर गाने को गाना शुरू किया तो वहां की लोकल पुलिस ने उसे रोक दिया और कार्यक्रम को बंद करवा दिया। इससे पहले गुरुग्राम में लाइव शो में भी एक खटोला गाने को लेकर हंगामा हुआ था। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लाइव कार्यक्रम के दौरान दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें एक युवकी चाकू मारकर हत्या हो गई थी। इस मामले में मासूम शर्मा (Masoom Sharma) को भी पार्टी बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में भी एक कार्यक्रम में शामिल होने गए मासूम शर्मा, उसके रिश्तेदार एक पत्रकार और पीए के साथ धक्का-मुक्की की गई।














