Singer Masoom Sharma Controversy :उत्तर प्रदेश के सहारनुपर में NRI गुप्ता परिवार की ओर से आयोजित रामकथा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और उनके पीए के साथ धक्का-मुक्की हुई। मासूम शर्मा के साथ आए उनके रिश्तेदार देशी पत्रकार को घसीटते हुए कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद मासूम शर्मा नाराज होकर कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। देशी पत्रकार को घसीटते हुए की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनुपर के शिवधाम में NRI गुप्ता परिवार की तरफ से रामकथा का आयोजन करवाया गया था। इसमें अंतिम दिन कई बड़े राजनेताओं और कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कथा वाचक और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, विधायक उमेश गुप्ता समेत, अंजलि अरोड़ा, मिक्का सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, उनके पीए विकास, देशी पत्रकार धरमू कार्यक्रम में पहुंचे और सबसे आगे की गुप्ता परिवार की रिजर्व सीट पर जाकर बैठ गए।
Masoom Sharma Controversy : रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ हंगामा
डॉक्टर कैशानंद गिरी महाराज की कथा चल रही थी। तभी गुप्ता परिवार के लोग अपनी रिजर्व सीट पर पहुंचे तो इस पर पहले से ही देशी पत्रकार व मासूम शर्मा के पीए बैठे हुए थे, जिन्हें उठने के लिए कहा गया तो वह गार्ड के साथ उलझ गए। इसके बाद बहस बढ़ गई और पुलिस पहुंची तथा देशी पत्रकार को जबरदस्ती उठाकर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान देशी पत्रकार गिर गए तो उन्हें घसीटते हुए ही बाहर ले जाने लगे। इसके बाद मासूम शर्मा सीट से उठ खड़े हुए और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि मासूम शर्मा (Masoom Sharma Controversy sharanpur) कार्यक्रम में बिना गाए ही नाराज होकर वहां से निकल गए।

Masoom Sharma Controversy : दक्षिण अफ्रिका में बड़े कारोबारी हैं अजय गुप्ता, जमानत पर चल रहे
सहारनपुर में कार्यक्रम के आयोजक NRI अजय गुप्ता (NRI Ajay Gupta Masoom Sharma Controversy) दक्षिण अफ्रिका में बड़े कारोबारी हैं, जो आर्थिक घोटालों के चलते फरार चल रहे हैं। देहरादून में भी उन पर आत्महत्या के मामले में केस चल रहा है और इस मामले में वह जमानत पर हैं। मासूम शर्मा के साथ आए देशी पत्रकार को घसीटते हुए बाहर निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।














