Unchahar New Bus Stand : उत्तर प्रदेश के इस जिले में 9.84 करोड़ से बनेगा नया बस स्टैंड

On: November 3, 2025 5:41 PM
Follow Us:
Unchahar New Bus Stand A new bus stand will be built in this district of Uttar Pradesh at a cost of Rs 9.84 crore, with direct connectivity to 8 districts.

Unchahar New Bus Stand : उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार जिले को जल्द ही नए आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। ऊंचाहार जिले में पौने 10 करोड़ रुपए की लागत से नया बस स्टैंड बनेगा। इससे यात्रियों को जहां वेटिंग रूम से लेकर बसों की सुविधा मिलेगी तो वहीं 8 जिलों के लिए यहां से सीधी कनेक्टिविटी होगी और नया बस स्टैंड का एरिया भी पहले वाले की बजाय ज्यादा होगा।

बता दें कि ऊंचाहार में बस अड्डे (Unchahar New Bus Stand) के निर्माण को लेकर जमीन का पेंच फंसा हुआ था। अब यह पेंच निकल गया है और परिवहन विभाग को कैथवल ग्राम पट्टी रहस में जमीन मिल गई है। कैबिनेट की मीटिंग में इस जमीन के हस्तांतरण की स्वीकृति मिल गई है। यह योजना कई साल से पाइपलाइन में थी और जमीन नहीं मिलने के कारण नए बस स्टैंड के निर्माण में देरी हो रही थी।

Unchahar New Bus Stand : 9.84 करोड़ से सवा पांच बीघे में होगा निर्माण

ऊंचाहार में करीब सवा पांच बीघे जमीन में बनने वाले मॉडल बस स्टैंड (Unchahar New Bus Stand) को लेकर 9 करोड़ 84 लाख रुपए का बजट मंजूर हो रखा है। बस अड्डे के अंदर फूड कोर्ट, रिटेल आउटलेट के अलावा मल्टीप्लेक्स जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

Unchahar New Bus Stand A new bus stand will be built in this district of Uttar Pradesh at a cost of Rs 9.84 crore, with direct connectivity to 8 districts.
Unchahar New Bus Stand A new bus stand will be built in this district of Uttar Pradesh at a cost of Rs 9.84 crore, with direct connectivity to 8 districts.

 

Unchahar New Bus Stand : 8 जिलों से होगी कनेक्टिविटी

ऊंचाहार में नया बस स्टैंड बनने के बाद मानिकपुर, कुण्डा, सलोन, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कानपुर, फाफामऊ, कौशाम्बी, बांदा, फतेहपुर और अमेठी के यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलेगी। नया बस स्टैंड बनने के बाद यात्रियों को देर होने की स्थिति में रात्रि ठहराव की सुविधा भी मिलेगी। क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे।

ये भी पढ़ें  Reliance Jio Plans 2026 : जियो ने किए सस्ते प्लान्स, 30 रुपये से कम कीमत में मिलता है ये प्लान्स! देखें यहां पूरी लिस्ट

नए बस स्टैंड (Unchahar New Bus Stand) के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक RK त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद टीम स्थलीय जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद निर्माण कार्य का रूटचार्ट तैयार किया जाएगा, उसके बाद निर्माण शुरू होगा।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now