Haryana Mausam Update : देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के दो शहर शामिल हैं। यहां आबो हवा जहरीली हो चुकी है। बच्चों, बुजुर्गों के अलावा श्वास के मरीजों कों सांस लेने में परेशान आने लगी है। हालांकि इस बार फसल अवशेष जलाने के मामले भी बहुत कम आ रहे हैं, इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आई है। कई शहरों में AQI 500 के करीब जा पहुंचा है, जो सेहत के लिए हर लिहाज से हानिकारक होता है।
हरियाणा का रोहतक और धारूहेड़ा देश के सबसे प्रदूषित शहर (Most Polluted ) बने हैं। इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 400 को पार कर गया है, जो सेहत के लिए अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसके अलावा जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद समेत कई शहरों में AQI 500 के करीब पहुंचा हुआ है। यह प्रदूषण दिल्ली के प्रदूषण के बराबर पहुंच गया है।

Haryana AQI : देखें सभी शहरों का AQI का लेवल
इसके अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, चरखी दादरी, बल्लभगढ़ में भी AQI गंभीर श्रेणी में है। करनाल, पलवल, फतेहाबाद, अंबाला, पलवल जैसे शहरों का एक्यूआई वेबसाइट पर दिखाया नहीं जा रहा है, जिसके कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब हो चुकी हैं, क्योंकि अस्पताल में एलर्जी, सांस के मरीजों, आंखों में जलन की समस्या लगातार बढ़ रही है।
Haryana Mausam Update : हरियाणा का मौसम भी बदला
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मौसम में भी लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री तक आ गया है तो नारनौल का रात का तापमान 15 डिग्री और हिसार का तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंचा है, जो सबसे न्यूनतम पर है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 नवंबर तक अभी मौसम खुश्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।













