Vidhayak Jhota : कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे पशु मेले में इस बार एक झोटा ट्रेंड में बना हुआ, जिसको लेकर पशु प्रेमियों में प्यार उमड़ रहा है। हम चर्चा कर रहे हैं पानीपत जिले के डिडवाड़ी गांव के मुर्रा नस्ल के झोटे ‘विधायक’ की। बता दें कि इस झोटे का नाम उसके मालिक ने विधायक रखा है। विधायक अपनी शानदार बनावट, ऊंचे कद और बेहतरीन नस्लीय गुणों के वजहों से यह झोटा प्रदर्शनी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में पद्मश्री नरेंद्र इससे पहले भी वे ‘गोलू’ और ‘गोलू 2’ जैसे प्रसिद्ध झोटों को तैयार कर चुके हैं।
सीएम ने की सराहना (Vidhayak Jhota)
‘विधायक’ ने इस मेले में दो प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसे ब्रीडिंग चैंपियन का पुरस्कार मिला, जिसके लिए 2.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मुर्रा वयस्क वर्ग में भी इसने पहला स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का इनाम जीता। इसकी उपलब्धियों की सराहना हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी की है।

झोटा की कितनी है कीमत (Vidhayak Jhota)
इस झोटे की कीमत ने भी पशु-प्रेमियों को आश्चर्य कर दिया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो कई लग्जरी कारों से भी अधिक है। ‘विधायक’ अब तक देशभर की 21 से ज्यादा पशु प्रतियोगिताओं में अव्वल रह चुका है। यही कारण है कि इसे देखने के लिए विभिन्न राज्यों के पशुपालक ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी प्रतिनिधि दल पानीपत पहुंचते हैं। इस बेशकीमती भैंसे के मालिक पद्मश्री नरेंद्र सिंह हैं, जिन्हें साल 2019 में पशुधन संरक्षण और मुर्रा नस्ल के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।














