First Vande Bharat Sleeper train : इसी महीने इस रूट पर चलने को शुरू हो रही है देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए यहां पूरी जानकारी

On: December 7, 2025 11:18 AM
Follow Us:
Vande Bharat train timetable change: Railway Board has changed the timetable of this Vande Bharat train, know the complete details here

First Vande Bharat Sleeper train : भारतीय रेल यात्रियों के लिए लंबी यात्रा में रातभर की थकान अब बीते दिनों की बात होगी, क्योंकि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर के अंत तक पटना से दिल्ली के मध्य पटरी पर दौड़ने को पूरी तरह तैयार है। रेलवे इस ऐतिहासिक लॉन्च को लेकर अंतिम चरण में काम कर रहा है और जल्द ही ये रेल पटरी पर दौड़ती हुई दिखाई देगी।

ट्रेन कैसी बन रही और कितना बाकि है ? (First Vande Bharat Sleeper train)

रेलवे विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) फैक्ट्री में तैयार हो रही वंदे भारत स्लीपर के दो रैक में से एक रैक की समाप्ति पूरी हो चुकी है। पहला रैक 12 दिसंबर को उत्तर रेलवे के लिए रवाना होगा, जिसके बाद दिल्ली-पटना रूट पर इसका ट्रायल रन किया जाएगा। इस हाई-टेक ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 827 बर्थ होंगी। थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ होगी। जोकि यात्रियों के लिए आरामदायक सफर में बेहत्तर होगी।

बेस्ट इंटीरियर और सुपर-स्पेशल फीचर्स

(First Vande Bharat Sleeper train)

आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, पर्सनल रीडिंग लाइट्स और प्रीमियम क्वालिटी वाला आरामदायक इंटीरियर शामिल है। ट्रेन 160 किमी/घंटा की ज्यादात्तर गति से दौड़ने के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही इसमें कवच सिस्टम, क्रैश-प्रूफ डिजाइन जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें भी लगाई गई हैं। बता दें कि आवश्यकता पड़ने पर कोचों की संख्या बढ़ाकर 24 तक की जा सकती है।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat train time table Change : रेलवे बोर्ड ने बदला इस वंदेभारत ट्रेन का टाइम-टेबल, जानिए यहां पूरी डिटेल
Vande Bharat train timetable change: Railway Board has changed the timetable of this Vande Bharat train, know the complete details here
Vande Bharat train timetable change: Railway Board has changed the timetable of this Vande Bharat train, know the complete details here

पटना से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन ?

(First Vande Bharat Sleeper train)

रेलवे बोर्ड की सूचनाओं के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर का परिचालन नई दिल्ली-राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की भांति पर किया जाएगा। पाठकों को बता दें कि, इसे सफ्ताह में छह दिन चलाने की नियोजना है। पटना से यह ट्रेन शाम के समय राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में इसका टाइम भी तेजस राजधानी की ही तरह रहेगा। दानापुर मंडल ने भी क्लियर किया है की इस माह के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment