Uchana Dhanywad Raily : उचाना धन्यवाद रैली में गरजे कैबिनेट मंत्री, कहा कि सीएम के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश का चहुंमुखी विकास

On: February 19, 2026 3:17 PM
Follow Us:
Uchana Dhanywad Rally: Cabinet Minister roared in Uchana Dhanywad Rally, said that the state is witnessing all-round development under the leadership of the CM.

Uchana Dhanywad Raily : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद जिला के उचाना में आयोजित विकास रैली में उचाना विधानसभा क्षेत्र को 103 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की 5 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। बता दें कि इनमें 28 करोड़ 54 लाख लागत के 3 उद्घाटन और 74 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत के 2 शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी और हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी संबोधित किया।

जनता ने घरानों का वहम निकालने का काम किया: रणबीर सिंह गंगवा (Uchana Dhanywad Raily)

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में जो माहौल था, उसे दूर करने का काम करते हुए उचाना की जनता ने बीजेपी सरकार बनवाई।

आज पूरे हरियाणा में सीएम समान विकास करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को वहम था कि यहां से केवल बड़े घराने ही जीत सकते है। इतना ही नहीं, यह वहम भी था कि वे बीजेपी के अंदर आएं है तभी बीजेपी की सरकार बनी है। यह वहम भी निकालने का काम उचाना की जनता ने किया है। केंद्र में मंत्री, एमपी तथा एमएलए रहने वालों को जनता ने बता दिया कि जनता निर्धारित करती है कि कौन विजयी होकर जाएगा, घराने नहीं।

ये भी पढ़ें  Haryana Four-lane Road Project : हरियाणा के इन शहरों में यात्रा होगी अब आसान आसान, सड़कों को फोरलेन के रुप में चौड़ीकरण करने की मिली मंजूरी
Uchana Dhanywad Rally: Cabinet Minister roared in Uchana Dhanywad Rally, said that the state is witnessing all-round development under the leadership of the CM.
Uchana Dhanywad Rally: Cabinet Minister roared in Uchana Dhanywad Rally, said that the state is witnessing all-round development under the leadership of the CM.

 

 किसी की पेंशन नहीं काटी: कृष्ण कुमार बेदी (Uchana Dhanywad Raily)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बांगर की धरती का हमेशा से राजनीति में अहम रोल रहा है। एक टाइम था, जब कांग्रेस की यहां से 5 सीट आई थी, ऐसे ही चौधरी देवीलाल भी यहां से जीते। लेकिन अब यहां की जनता बीजेपी पर राजी है, और पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी पर यहां की जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यहां से जीतने वालों ने राजनीतिक लाभ लेते हुए देश और प्रदेश में राजनीति की। बड़े ओहदे और पद लिए, लेकिन इस इलाके को देखने का उनके पास वक्त तक नहीं था।

किंतु, सीएम श्री नायब सिंह सैनी ना सिर्फ आमजन के बीच आकर उनकी समस्याओं का हल कर रहे है, बल्कि विकास कार्यो को भी गति दे रहे है। उन्होंने कहा कि जनता का भला होता देख विपक्षियों को यह हजम नहीं हो रहा और वो जनता के बीच दुष्प्रचार करने का काम कर रहे है।

बेदी ने पेंशन के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने ना किसी की पेंशन बंद की, ना किसी के काटने की योजना थी। सिर्फ जिनकी शिकायत थी अधिकारियों द्वारा उन्हें चेक करने के लिए रोका गया था। किंतु सीएम ने निर्देश दिए कि चेकिंग बाद में करते रहना, पर पेंशन किसी की नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के वक्त तो बुजुर्गों की ना सिर्फ पेंशन काटी गई, बल्कि ब्याज सहित और फाइन के साथ लौटाने बारे भी नोटिस जारी हुए थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, बल्कि हर साल पेंशन बढ़ाई है।

ये भी पढ़ें  Epstein File 2nd Part : एप्स्टीन फाइल्स में देश के प्रधानमंत्री के बाद अब इन दो भारतीयों दिग्गजों का नाम आया सामने, भारतीय मीडिया में सन्नाटा
Uchana Dhanywad Rally: Cabinet Minister roared in Uchana Dhanywad Rally, said that the state is witnessing all-round development under the leadership of the CM.
Uchana Dhanywad Rally: Cabinet Minister roared in Uchana Dhanywad Rally, said that the state is witnessing all-round development under the leadership of the CM.

 

हरियाणा में हो रहा है चहुमुँखी विकास: डाॅ कृष्ण लाल मिड्ढा (Uchana Dhanywad Raily)

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी का एक ही भाव है कि सत्ता नहीं, सेवा बड़ी होती है, राजनीति नहीं, जिम्मेदारी बढ़ी होती है। इसी के तहत 90 विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री विकास कार्यो को गति दे रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यो को तेज गति से कर रही है।

डॉ मिड्ढा ने जींद जिला में हाल ही में करवाये गये विकास कार्यो का भी ब्यौरा देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जींद में नया बाईपास, मेडिकल कॉलेज, नया रेलवे स्टेशन, जींद जिला को आईएमटी जैसी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो को देख आज हालात यह है कि विपक्ष बौखला चुका है। चुनाव से पहले कांग्रेस सत्ता में आने की बातें करती थी, लेकिन जनता ने उनकी हवा ही निकाल कर रख दी।

मौजूदा सरकार रामराज्य की परिकल्पना हो रही साकार: तेजेंद्र ढुल (Uchana Dhanywad Raily)

भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने उचाना धन्यवाद रैली में सीएम नायब सिंह सैनी का जिला वासियों की तरफ से स्वागत किया और कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा जारी जन हितेषी नीतियों की बदौलत राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि आम जन का सरकार के प्रति लगातार विश्वास बढ रहा है वहीं सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई है। मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय कल्याण के विजन को फोकस रख कल्याणकारी नीतियां बना रही है।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment