trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

On: February 16, 2026 5:31 PM
Follow Us:
Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : दक्षिण भारतीय सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्में और एक्टिंग बॉलीवुड की फिल्मों में पसंद की जाती हैं। अब वो पर्सनल जीवन को लेकर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि हाल ही में भाजपा तमिलनाडु चीफ नैनार नागेंद्रन हाल ही में तृषा कृष्णन और एक्टर विजय को लेकर एक स्टेटमेंट दी थी। उन्होंने दोनों एक्टर्स का नाम साथ जोड़ा था, इसके बाद से मामला विवादों में आ गया है। अब एक्ट्रेस ने भी इसे लेकर करारा रिप्लाई दिया है, उन्होंने पोस्ट कर कहा कि वो बदतमीजी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

तृषा के समर्थन में वकील ने जारी की स्टेटमेंट (trisha)

बीजेपी नेता के बयान पर एक्ट्रेस के वकील नित्येश नटराज ने स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने लिखा- मेरे क्लाइंट को कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतने ऊंचे ओहदे पर बैठे शख्स ऐसी गलत टिप्पणी करेंगे। जब भी पॉलिटिक्स की बात आती है तृषा हमेशा न्यूट्रल रही हैं। वो केवल अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं न कि किसी पॉलिटिकल अलायंस से। पर्सनल लाइफ को कभी भी किसी पब्लिक बातचीत विषय नहीं बनाना चाहिए। साथ ही ये उम्मीद की जाती है कि ऊंचे ओहदे पर बैठे लोग पब्लिक में बात करते वक्त बैलेंस और दायित्व रखें। तृषा का नाम ऐसे मामलों में न लाएं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। रिक्वेस्ट है कि मेरी क्लाइंट का नाम उन मामलों में न घसीटा जाए जो उनसे रिलेटेड नहीं हैं।

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.
Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

 

मामला बढ़ने पर मांगी माफी (trisha)

पाठकों को बता दें कि मामला बढ़ने के बाद बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने माफी मांगी। माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘ये बयान गलती से दिया गया था, ऑल इंडिया महिला विंग की चीफ वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने मुझसे इस मामले पर बात की है। यदि मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे दिल से अफसोस है’

ये भी पढ़ें  HSSC Bharti : हरियाणा में HSSC ने भर्तियों का सिलसिला किया शुरू, ग्रुप C की आई डेट! भरे जाएंगे इस दिन आवेदन

क्या दिया था बयान ? (trisha)

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी तमिलनाडु चीफ नैनार नागेंद्रन ने विजय को जवाब देते हुए अपने बयान में कहा था- जो अपनी छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग जाने के सपने देख रहा है। बेचारा, बिल्कुल एक्सपीरियंस नहीं है उसे पहले उसे अपने घर से बाहर निकलना होगा। उसे तृषा के घर से बाहर निकलना होगा तब कुछ हो सकता है। बता दें कि विजय और तृषा ने साथ में घिल्ली, कुरुवी, थिरुपाची, आथि और लियो जैसी अहम फिल्मों में काम किया है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment